फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   46 complaints were resolved in the camps

Karnal News: शिविरों में 46 शिकायतों का किया निस्तारण

Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 13 Jul 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
46 complaints were resolved in the camps
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। लघु सचिवालय के अलावा जिले के उपमंडल कार्यालयों में समाधान शिविर लगाए गए। शिविरों में 46 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 31 शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा गया है।
लघु सचिवालय में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। यहां चार समस्याएं क्रिड, एक समस्या सर्विस एक्सटेंशन से संबंधित थी। जिनका समाधान किया गया। नीलोखेड़ी उपमंडल में एक शिकायत आयु सत्यापन व दूसरी बुढ़ापा पेंशन से संबंधित आई, जो लंबे समय से लंबित थी। यहां 21 समस्याओं का समाधान किया गया। इंद्री उपमंडल में आयु सत्यापन से संबंधित तीन समस्याओं का समाधान हुआ और असंध उपमंडल में भी परिवार पहचान पत्र से संबंधित चार समस्याएं निपटाई गईं।
विज्ञापन

घरौंडा उपमंडल में 12 समस्याओं का समाधान हुआ, जो कि क्रिड से संबंधित थी। समाधान शिविरों में परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, जमीन की रजिस्ट्री, शहरी निकाय विभाग से एनडीसी लेने, नक्शे की मंजूरी, पेंशन, राशन कार्ड एवं सार्वजनिक वितरण व्यवस्था, अपराध, बिजली-पानी संबंधी आदि शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। लघु सचिवालय के शिविर में एसडीएम अनुभव मेहता, डीडीपीओ कृष्ण लाल, डीएसपी वीर सिंह, एसएमओ नीलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed