फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   442 cadets took the examination for NCC 'B' certificate at two centers

एनसीसी बी प्रमाणपत्र के लिए दो केंद्रों में 442 कैडेट्स ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
442 cadets took the examination for NCC 'B' certificate at two centers
गुरु नानक देव खालसा कालेज में परीक्षा देते एनसीसी केड़स। संवाद
करनाल। एनसीसी ‘बी’ प्रमाण पत्र के लिए रविवार को परीक्षा हुई। इस परीक्षा में एनसीसी आर्मी और एयर विंग के कुल 442 कैडेट्स ने हिस्सा लिया। परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए थे। लिखित परीक्षा के बाद प्रैक्टिकल भी कराया गया। इसके तहत कैडेट्स ने हथियारों का खोलना-जोड़ना, मैप रीडिंग, फील्ड क्रॉफ्ट और बैटल क्राफ्ट गतिविधि में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नंबर-7 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से आर्मी विंग के लिए गुरु नानक खालसा कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। वहीं नंबर-2 हरियाणा एयर स्कवाड्रन एनसीसी की ओर से पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में गुरु नानक खालसा कॉलेज, दयाल सिंह कॉलेज, पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या महाविद्यालय, डीएवी पीजी कॉलेज के कई कैडेट्स शामिल हुए। इसके अलावा डीएवी कन्या महाविद्यालय, आईटीआई, एनडीआरआई, राजकीय पॉलिटेक्नीक नीलोखेड़ी, गवर्नमेंट कॉलेज घरौंडा, गवर्नमेंट कॉलेज मटक माजरी, डीएवी कॉलेज और आईटीआई पुंडरी के कई कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

दो सत्रों में हुई परीक्षा आयोजित
एनसीसी आर्मी विंग की परीक्षा में 380 कैडेट्स पहुंचे। इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एच पेगिंग मौजूद रहे। बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य की तरफ से नियुक्त लेफ्टिनेंट डॉ. देवी भूषण के नेतृत्व में परीक्षा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि सुबह के सत्र में लिखित और शाम के सत्र में प्रैक्टिकल की परीक्षा हुई। टेस्ट में ड्यूटी पर एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट अनुज, कैप्टन राजेश तुरान, कैप्टन अनीता जून, लेफ्टिनेंट गुरमीत सैनी, सीटीओ किरण, लेफ्टिनेंट तोमर, एसएम शमशेर अली, सीएचएम जसवीर, हवलदार आरके शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित परीक्षा के बाद किया गतिविधियों में प्रदर्शन
एनसीसी एयर विंग के 62 कैडेट्स ने परीक्षा में हिस्सा लिया। एयर विंग पर आधारित तीन घंटे का लिखित टेस्ट देने के बाद अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। इनमें परेड, राइफल, ड्रिल और एरो मॉडलिंग शामिल रही। ग्रुप कैप्टन सुमित मल्होत्रा, कमांडिंग अफसर 2 पंजाब एयर स्कवाड्रन के लेफ्टिनेंट कर्नल अनुज मान और फ्लाइंग अफसर डॉ. सुरेश दुग्गल व थर्ड अफसर आनंद मिश्रा की निगरानी में परीक्षा हुई। दो साल बाद हुई परीक्षा में कैडेट्स ने काफी उत्साह से हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed