फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   44 new cases of corona came, stir

कोरोना के 44 नए केस आए, हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
44 new cases of corona came, stir
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। मंगलवार को जिले में कोरोना के 44 केस आ गए। जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इन पॉजिटिव मरीजों में मेडिकल कॉलेज का एक डॉक्टर, प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स, पांच विद्यार्थी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एक कैदी व नगर निगम का क्लर्क शामिल है। जिले में कोरोना के कुल 112 सक्रिय मरीज हैं।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण पर जोर दे रहा है लेकिन कोरोना भी उसी रफ्तार से बढ़ रहा है। सीएमओ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2111 सैंपल लिए गए। इससे अलग जिले में अब तक 645230 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 40185 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 39518 मरीज ठीक होकर घर चले गए। अब तक 555 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

इन जगहों से मिले पॉजिटिव केस
शिव कॉलोनी में दो, मॉडल टाउन में पांच, सेक्टर-13 में तीन, सेक्टर 7 में चार, कालरम में दो, नीलोखेड़ी में दो, जेल में एक, गांव बुड्डा खेड़ा, निर्मल विहार कॉलोनी, सेक्टर-5, सेक्टर-16, सेक्टर-14, सेक्टर 8, नबीपुर, रंगरूटी खेड़ा, इब्राहिम मंडी, मेडिकल कॉलेज, ख्वाजा अहमदपुर, बसंत विहार, सदर बाजार, गढ़ी मुल्तान, विकास नगर, शांति नगर, आदर्श नगर, उचाना, सांभली, दाह जागीर, हकीकत नगर, गोसाई मोहल्ला, बल्ला, निसिंग में एक-एक पॉजिटिव केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच हजार बच्चों ने लगवाया टीका
15-17 वर्ष के बच्चों ने दूसरे दिन भी टीकाकरण में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 73 केंद्र बनाए गए थे। इन सभी केंद्रों पर पांच हजार बच्चों ने टीका लगवाया। बच्चों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। 15 से 60 प्लस उम्र के लोगों के टीकाकरण की बात करें तो 29 हजार 557 लोगों ने मंगलवार को टीका लगवाया।

कोरोना के टीके से वंचित लोगों की पहचान कर उनका टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हर घर दस्तक अभियान चलाया है। इसके तहत करनाल में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं और मौके पर ही लोगों को टीका लगा रही है। इस कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल वैन भी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की इस मुहिम का असर भी साफ देखा जा सकता है। बहुत से लोग जो किन्हीं कारणों से टीका नहीं लगवा पाए थे, उन्हें सुरक्षित किया जा रहा है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed