{"_id":"6578c569aa23d0895d066aa7","slug":"431-lakh-spent-on-the-pretext-of-renting-a-bus-karnal-news-c-18-knl1008-281812-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बस किराए पर लेने के बहाने 4.31 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बस किराए पर लेने के बहाने 4.31 लाख उड़ाए
विज्ञापन
- आरोपी ने फौजियों को रोहतक ले जाने के लिए बस किराए पर लेने का दिया झांसा
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बस किराए पर लेने के नाम पर एक युवक से 4.31 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरपुरा तहसील निवासी रितेश ने इंद्री थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। 24 मई को उसके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। आरोपी ने कहा कि उसे कुछ फौजी रोहतक लेकर जाने हैं, इसलिए उसे एक बस किराए पर चाहिए और यह एक सरकारी काम है, ऐसे में वह सारा किराया उसके बैंक खाते में भेज रहा है।
उसके बाद आरोपी ने पीड़ित के फोन पर वाटसएप पर मैसेज भेजे। उसके बाद उसने पेटीएम खाते से चार बार रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद उसने उस खाते पर स्वीकार कर लिया। इसके कुछ देर बाद उसके खाते से 12 हजार रुपये, इसके बाद एक ट्रांजेक्शन 24 हजार रुपये और बाद में 11 हजार रुपये कट गए। इसी तरह आरोपी ने उसके खाते से चार लाख 31 हजार 21 रुपये ठग लिए। इस दौरान आरोपी कहता रहा कि उसके खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं। वह बार-बार रिक्वेस्ट भेजता और वह उसे स्वीकार करता है। बाद में आरोपी ने कहा कि वह कुछ देर बाद फिर से रिक्वेस्ट भेजेगा। फोन कटने के 15-20 मिनट बाद उसके बैंक से कटने वाले सभी रुपयों की डिटेल एक-एक करके उसके मोबाइल पर आ गई। तब उसे पता लगा कि उसके साथ ठगी हुई है।