{"_id":"5f3455868ebc3e3cac5539ed","slug":"43-new-corona-positive-arrived-karnal-news-knl40553276","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर, साइंटिस्ट, बैंक मैनेजर सहित जिले में 43 कोरोना पॉजिटिव आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर, साइंटिस्ट, बैंक मैनेजर सहित जिले में 43 कोरोना पॉजिटिव आए
विज्ञापन
जिले में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस और बैंक कर्मियों की चेन भी नहीं टूट रही। बुधवार को 43 कोरोना के केस सामने आए। इनमें साइंटिस्ट, डॉक्टर, वकील स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, बैंक मैनेजर, बैंक कर्मी व 4 विद्यार्थी शामिल हैं। डीसी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 35964 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए जबकि इनमें से 34000 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 1414 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है, 301 एक्टिव हैं तथा 1100 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। बुधवार को आए 43 केसों में मॉडल टाउन में 3 जिनमें एक हड्डियों का डॉक्टर एक विद्यार्थी शामिल है। मधुबन पुलिस अकादमी में तीन, जिनमें एक साइंटिस्ट 2 विद्यार्थी शामिल हैं। शेखपुरा में एक केस, अशोक नगर में 4, मोती नगर में एक, सेक्टर 7 में 8 केस सामने आए हैं जिनमें बैंक कर्मी भी शामिल है। मिठन मोहल्ला में दो केस सामने आए हैं। सेक्टर 8 में एक केस, सेक्टर 32 में एक केस, ओल्ड चार चमन में दो केस जिनमें दोनों विद्यार्थी शामिल हैं। टैगोर स्कूल के समीप एक, सेक्टर 13 में एक जो कि बैंक मैनेजर हैं। कोहंड में एक, सदर बाजार में एक, स्टोंडी में एक, बैंक कर्मी, प्रेम नगर में एक, सैनी कॉलोनी मॉडल टाउन में दो, वजीर चंद कालोनी में लैब टेक्नीशियन, असंध में दो केस, पधान गांव में एक केस, गांव ठरी, जुंडला, जिला जेल में एक केस पाया गया।
डीसी ने चेतावनी दी है कि जो बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा 500 रुपये का चालान किया जाएगा। उनके आसपास कोई ऐसा व्यक्ति मिले जिसकी ट्रेवल हिस्ट्री बाहर की है वह तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें ताकि उसके स्वास्थ्य की जांच की जा सके और लक्षण पाए जाने पर कोविड-19 का टेस्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन ने निर्णय लिया है कि जिन लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं पाये जाते हैं उन्हें अस्पताल में रखने के बजाए नीलोखेड़ी के नजदीक स्थित गुरुकुल में स्थापित किये गए कोविड केयर सेंटर में रखा जाता है।