{"_id":"5c27ccbbbdec2257071f685e","slug":"41546112187-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया पेमेंट को लेकर केंद्र अधीकक्षकों ने दोबारा किया बैठक में हंगामा, डीसी ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया पेमेंट को लेकर केंद्र अधीकक्षकों ने दोबारा किया बैठक में हंगामा, डीसी ने दिया आश्वासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को पुलिस सिपाही महिला पद के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर शनिवार को ली गई बैठक में दोबारा फिर बकाया पेमेंट को लेकर केंद्र अधीक्षकों ने विरोध किया। इस बार बैठक में परीक्षा की नोडल अधिकारी व सीटीएम अनुपमा सांगवान थी। करीब आधे घंटे तक बैठक में विरोध चलता रहा। केंद्र अधीक्षकों ने परीक्षा में स्टाफ देने से मना कर दिया। सभी 73 केंद्र अधीक्षकों ने कहा कि, पहले उनकी बकाया पेमेंट दी जाए, साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान किया। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वे परीक्षा में ड्यूटी देने के लिए अपने स्टाफ को नहीं भेजेंगे। केवल स्कूल भवन ही देंगे। हंगामा होते देखे डीसी मौके पर पहुंचे और उन्होंने केंद्र अधीक्षकों को समझाया और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सहोदय स्कूल काम्प्लेक्स के अध्यक्ष डॉ राजन लांबा ने बताया कि आयोग द्वारा उनके संस्थानों में परीक्षा कराई जाती है उनकी आज तक पूरी पेमेंट नहीं दी है। आयोग की तरफ अभी भी प्रति संस्थान एक लाख से दो लाख रुपए बकाया है। इतना ही नहीं आयोग की ओर से परीक्षा संबंधित सामग्री भी नहीं दी जाती। जिस कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शनिवार दोपहर को जैसे ही परीक्षा हुई तो केंद्र अधीक्षकों ने रोष जाहिर करना शुरू कर दिया और कहा कि यहां केवल भाषणबाजी होती है, परीक्षा के दौरान होने वाली जेनुवन समस्याओं का कोई समाधान नहीं किया जाता। बैठक में हंगामे की स्थिति रही।
इस बार भी बनाएं है 73 परीक्षा केंद्र
पुलिस सिपाही महिला पद की परीक्षा के लिए भी जिले में 73 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं इनमें से करनाल शहर में 64 व घरौंडा क्षेत्र में 6 तथा मधुबन के स्कूलों में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 22600 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा व करनाल के एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक को फ्लाइंग स्क्वायड का अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा सीटीएम अनुपमा सांगवान को प्रश्र पत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार 18 अधिकारियों को फ्लाइंग स्क्वायड की जिम्मेदारी दी गई है।