{"_id":"5c13fe8bbdec22555a00383f","slug":"41544814219-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत : सुबह रोड शो, शाम को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत : सुबह रोड शो, शाम को पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पिछले कई दिनों से गूंज रहे चुनावी नारे व जीत के लिए ताबड़तोड़ प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रचार के अंतिम दिन मेयर समेत पार्षद पद के प्रत्याशियों ने जी-तोड़ मेहनत की और प्रचार किया। मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी रेणु बाला गुप्ता, इनेलो समर्थित आशा वधवा, बेअंत कौर ने शहर में रोड शो निकाले। इसके साथ ही लोकतंत्र सुरक्षा मंच की प्रत्याशी कोमल चंदेल ने पुरानी अनाज मंडी में जनसभा की और कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने इस दौरान सरकार को कोसा। रोड शो के दौरान बाजारों में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। उधर, इस दौरान नागरिकों को सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण का अहसास करवाने के मकसद से जिला प्रशासन ने पुलिस के साथ शहर में फ्लैग मार्च किया। लघु सचिवालय के गेट से फ्लैग मार्च प्रारंभ होकर आईटीआई चौक, कुंजपुरा रोड, बुढ़ाखेड़ा, विभिन्न सेक्टरों से होकर जीटी पर स्थित निगम परिधि में आने वाले गांव, सेक्टर-16, जाटो गेट, नावल्टी रोड, लाइन पार एरिया और शहर के कॉमर्शियल एरिया में किया गया। जिले के दोनों आला अधिकारी डीसी डॉ. आदित्य दहिया व पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया के साथ पुलिस के दर्जनों वाहनों के सायरन गूंजते रहे।
शांतिपूर्ण होंगे चुनाव : डीसी
डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने बताया कि 16 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए सभी वार्डों में मतदान किया जाएगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शुक्रवार शाम 5 बजे के बाद कोई भी चुनाव प्रत्याशी वाहनों में कैंपेनिंग नहीं कर सकता, घर-घर जाकर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फ्लैग मार्च का मकसद प्रशासन की ओर से नागरिकों को संदेश है कि नगर निगम चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी यदि किसी को डर या डराने जैसी बात दिखाई देती है तो वह इसकी सूचना तुरंत पुलिस और प्रशासन को दे सकते हैं। उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि वे 16 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। मन में किसी प्रकार का भय न रखें, प्रशासन उनके साथ है।
1200 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात : एसपी
पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया ने बताया कि नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस के सभी प्रबंध मुकम्मल हैं। लोगों में सुरक्षा की भावना को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है। कानून व्यवस्था को लेकर यदि कहीं उल्लंघन की शिकायत मिलेगी, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर 13 नाके लगाए गए हैं। सभी 73 संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की मुस्तैदी रहेगी। उन्होंने बताया कि इस चुनाव में 1200 पुलिस कर्मचारी, जिनमें अधिकारी भी शामिल हैं, ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जो बूथों के अतिरिक्त पेट्रोलिंग, नाके व सुपरवाइजरी की ड्यूटी भी करेंगे।
विज्ञापन
कोई भी दिक्कत है तो यहां करें शिकायत
एसपी ने शहर की जनता से कहा कि पुलिस का प्रयास नगर निगम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से करवाने का रहेगा। मतदाता भयमुक्त होकर अपने मत का प्रयोग करे। चुनाव में शराब बांटने, धन का लोभ देकर वोट खरीदने, धमकाने जैसे अनुचित तरीकों का इस्तेमाल करने और कानून व्यवस्था को खराब करने वाले लोगों की शिकायत पुलिस द्वारा जारी नंबर 9729990750 तथा कंट्रोल रूम के 100 नंबर पर भी की जा सकती है।