फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर स्लिप देंगे बीएलओ- डीसी

घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर स्लिप देंगे बीएलओ- डीसी

Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
घर-घर जाकर मतदाताओं को वोटर स्लिप देंगे बीएलओ- डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम चुनाव की प्रक्रिया के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने शुक्रवार को डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परिसर में उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों की ड्यूटी को सबसे अहम बताकर उनमें ऊर्जा भरी और कहा कि कोई भी चुनाव हो, यदि बीएलओ अपनी ड्यूटी के प्रति सजग और निष्ठावान रहे, तो चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न होता है। इस अवसर पर नगर निगम चुनाव के जनरल पर्यवेक्षक (सिंचाई विभाग हरियाणा के प्रधान सचिव) अनुराग रस्तोगी, पुलिस पर्यवेक्षक एवं करनाल रेंज के आईजी नवदीप विर्क, पुलिस अधीक्षक एसएस भौरिया के अतिरिक्त, एसीयूटी साहिल गुप्ता, एआरओ एवं एसडीएम करनाल नरेंद्र पाल मलिक, चुनाव सामग्री के एआरओ एवं एमडी शुगर मिल निर्मल नागर तथा उपनिगम आयुक्त धीरज कुमार भी उपस्थित थे। बूथ लेवल अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नगर निगम के चुनाव में उन्हें अति महत्वपूर्ण ड्यूटी दी गई है, जिसमें सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों से जुड़े मतदाताओं को उनके घर-घर जाकर वोटर स्लिप बांटेंगे और यह कार्य 11 दिसंबर तक पूरा करना है। इसके बाद किए गए कार्य का प्रमाण पत्र वरिष्ठ एआरओ एवं घरौंडा के उपमंडलाधीश मोहम्मद इमरान रजा को देंगे। बता दें कि इस कार्य के लिए कार्यक्रम स्थल पर ही सभी बीएलओ को उनके बूथ अनुसार मतदाताओं की सूची और ब्लाक स्लिप दी गई, जिन्हे बीएलओ भरकर वोटरों को बांटेंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी मतदाता केवल मेयर को वोट करना चाहे और पार्षद को ना करना चाहे, तो वह ऐसा कर सकता है। नगर निगम चुनाव के आरओ कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इस चुनाव में दो बैलेट यूनिट व एक कंट्रोल यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। एक बैलेट यूनिट से मेयर पद के उम्मीदवार को वोट डाला जा सकेगा और दूसरी बैलेट यूनिट से संबंधित वार्ड के पार्षद को वोट डालने की प्रक्रिया की जाएगी। नगर निगम चुनाव में मतदान 16 दिसंबर को होगा। मतदान का समय प्रात: 7.30 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed