फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कैपरी पहनकर नहीं जा सकते थाने, एसएचओ ने चस्पा किए निर्देश

कैपरी पहनकर नहीं जा सकते थाने, एसएचओ ने चस्पा किए निर्देश

Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कैपरी पहनकर नहीं जा सकते थाने, एसएचओ ने चस्पा किए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शहर के पुलिस स्टेशन में अब लोगों को सभ्य तरीके से आना होगा। जो लोग कैपरी और निक्कर पहनकर घूमते हैं, उनकी पुलिस स्टेशन में एंट्री बंद कर दी है। बता दें कि अक्सर पुलिस स्टेशन में अब दिन में भी लोग कैपरी व निक्कर पहनकर आ जाते हैं। लोगों के इस असभ्य व्यवहार को देखते हुए शहर के सिविल लाइन थाना प्रभारी ने पहल शुरू कर दी है कि सिविल लाइन थाना परिसर में कैपरी व निक्कर पहनकर कोई भी व्यक्ति नहीं आएगा।

बता दें जिले में हाइवे थाना और महिला थाना सहित 12 पुलिस स्टेशन हैं। इनमें 20 चौकियां भी हैं, लेकिन लोग पुलिस स्टेशन व चौकियाें में असभ्य तरीके से अपनी शिकायत करने जाते हैं। खासकर शहर में। शहर में शहरवासी दिन में भी कैपरी व निक्कर पहनकर थाना परिसर में घुस जाते हैं। जिससे थाना परिसर का माहौल खराब हो जाता था। इसके चलते सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने थाना परिसर में निर्देश चस्पा कर दिए हैं कि कैपरी और निक्कर पहनकर थाना परिसर में प्रवेश न करें। थाना प्रभारी ने बताया कि ये जरूरी है कि आप जहां भी जाएं सभ्य तरीके से जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed