{"_id":"5ad394d64f1c1b3b0a8b4afc","slug":"41523815638-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ले जाकर पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर से एक लाख रुपये किए बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ले जाकर पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर से एक लाख रुपये किए बरामद
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद ले जाकर पुलिस ने आरोपी पूर्व मैनेजर से एक लाख रुपये किए बरामद
करनाल। मुगल कैनाल एससीओ नंबर 111 स्वाधार फाइनेंस कंपनी के ऑफिस से 24 मार्च को 4563071 लाख रुपयों से भरी तिजोरी चोरी करने वाले आरोपी पूर्व मैनेजर को सीआईए-1 पुलिस रविवार को फतेहबाद लेकर गई, जहां आरोपी कंपनी की ब्रांच में मैनेजर था। फतेहाबाद में आरोपी का कमरा था जहां से पुलिस ने एक लाख रुपये बरामद किए हैं। बता दें रांवर गांव निवासी आरोपी दीपक शर्मा पुलिस रिमांड पर चल रहा है। सोमवार को पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। सीआईए-1 इंचार्ज कमलदीप ने बताया कि आरोपी दीपक शर्मा ने अपने साथी जींद नहर कॉलोनी वासी कृष्ण, जींद नरवाना रोड निवासी प्रवीन, बिट्टू वासी राजपुरा के साथ मिलकर पहले रैकी की, इसके बाद उन्होंने चंड़ीगढ़ से ऑन लाइन इंडेवर कार किराए पर ली और फिर करनाल ब्रांच के मुगल कैनाल ऑफिस में 4563071 लाख रुपयों से भरी तिजोरी चोरी कर ली। इस मामले में तीन आरोपी अभी फरार है। अरोपी दीपक से पांच लाख रुपये पहले की बरामद कर लिए हैं।