फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कंप्यूटर आपरेटरों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मिली जमानत

कंप्यूटर आपरेटरों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मिली जमानत

Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर आपरेटरों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, मिली जमानत
कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्ट में पेश, जमानत मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्थायी नौकरी की मांग को लेकर रविवार को सीएम कैंप आफिस का घेराव करने पर अड़े कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा किए गए पथराव और जाम के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए नौ कंप्यूटर अध्यापकों को अदालत में पेश किया गया। जहां से सभी को जमानत मिल गई। मामले में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव करने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार एक महिला सहित नौ कंप्यूटर ऑपरेटरों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि रविवार को प्रदेशभर के कंप्यूटर आपरेटरों ने ओएसडी कैंप के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया था, उन्हें रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेट्स लगाए गए थे। प्रदर्शन के दौरान कंप्यूटर ऑपरेटरों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिसमें तीन पुलिस कर्मचारी चोटिल हो गए। इस कारण पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया। इस दौरान पुलिस ने जींद निवासी रमेश, झज्जर निवासी सुशील, राहुल, नूंह निवासी खुुुर्शीद, इंद्र कुमार शर्मा निवासी फतेहाबाद, भिवानी निवासी पवन, रोहतक निवासी सतीश कुमार, चंडीगढ़ निवासी वरुण और अंबाला कैंट निवासी एक महिला ऑपरेटर को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट में पेश किया गया, वहां उन्हें जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed