{"_id":"5a5264e74f1c1b4a198b55d5","slug":"41515349223-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर आपरेटरों ने संडे बाजार में घुसकर छुड़ाया पिंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर आपरेटरों ने संडे बाजार में घुसकर छुड़ाया पिंड
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर ऑपरेटरों ने संडे बाजार में घुसकर छुड़ाया पिंड
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के सदस्यों द्वारा सीएम कैंप आफिस का घेराव करने को लेकर जब बैरिकेट्स तोड़े गए तो पुलिस अलर्ट हो गई, इसी दौरान पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़ दी। आरोप है कि इससे गुस्साकर आपरेटर्स की तरफ से एक पत्थर फेंका गया तो एक पुलिस कर्मचारी के लगा, इससे पुलिस गुस्सा गई और पुलिस ने लाठीचार्ज शुरू कर दिया। पुलिस ने आपरेटरों पर लाठियां भांजी और उन्हें दौड़ा दौड़ा कर पीटा। पुुलिस के गुस्से का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस सड़क को खाली कराने के बाद भी पीछे नहीं हटी, बल्कि तब तक दौड़ती रही, जब तक कंप्यूटर आपरेटर दिखते रहे। लघु सचिवालय से लेकर फव्वारा पार्क तक उनका पीछा किया और जमकर डंडे बरसाए। इस दौरान सेक्टर 12 ग्राउंड में ही लगने वाले संडे बाजार में काफी संख्या में ऑपरेटर घुस कर अपना पिंड छुड़वाया।
पुलिस पर छोड़ दी पानी की बौछारें
बार बार समझाने पर भी जब कंप्यूटर आपरेटर नहीं माने तो पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ने के आदेश दिये। वाटर कैनन पर तैनात कर्मचारी ने जैसे ही पानी छोड़ना शुरू किया तो पाइप का मुंह पुलिस कर्मचारियों की तरफ हो गया, इससे पानी की बौछारें लगते ही पुलिस कर्मचारियों की कंपकंपी छूट गई। इस पर तुरंत पुलिस के अधिकारियों ने उसे टोका और पानी की पाइप सीधी करने को कहा।