फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री आज करनाल में, करेंगे 51 करोड़, 32 लाख रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

मुख्यमंत्री आज करनाल में, करेंगे 51 करोड़, 32 लाख रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत

Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आज करनाल में, करेंगे 51 करोड़, 32 लाख रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत
मुख्यमंत्री आज करेंगे 51 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश के किसानों के लिए लाभकारी भावांतर भरपाई योजना की शुरुआत 30 दिसंबर को गांव गांगर से करेंगे। साथ ही पंचायत भवन करनाल परिसर से करीब 51 करोड़ 32 लाख रुपये की नौ परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद एनडीआरआई के सभागार में हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित श्रमिक जागरूकता सम्मान समारोह में पात्र श्रमिकों को सिलाई मशीन व विभाग की अन्य योजनाओं के तहत चेक वितरित करेंगे। सीएम के कार्यक्रमों को लेकर शुक्रवार को डीसी डॉ. आदित्य दहिया व एसपी जेएस रंधावा ने लिया तैयारियों का जायजा लिया। उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

डीसी डॉ. दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पंचायत भवन परिसर से तीन परियोजनाओं के उद्घाटन और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम अनुसार करीब दोपहर एक बजे गांव गांगर में मुख्यमंत्री प्रदेश के किसानों के लिए लाभकारी भावांतर भरपाई योजना की शुरुआत करेंगे। किसानों की ऐसी फसल जो मार्केट में लागत से कम मूल्य पर खरीद जा रही है, इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा किसानों की फसल को उचित मूल्य पर खरीदा जाएगा, ताकि किसानों को हानि न हो। इसके लिए प्रथम चरण में आलू, टमाटर, प्याज और गोभी को शामिल किया गया है। किसानों की यह फसल हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड द्वारा खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed