फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन ने खोला संचालकों के खिलाफ मोर्चा

स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन ने खोला संचालकों के खिलाफ मोर्चा

Thu, 28 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन ने खोला संचालकों के खिलाफ मोर्चा
स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन ने खोला संचालकों के खिलाफ मोर्चा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन ने निजी स्कूलों की मनमानी, चालकों को डीसी रेट आधारित वेतन न देने और बसों में महिला कंडक्टर न रखने का पुरजोर विरोध किया है। बुधवार को एसोसिएशन की ओर से फव्वारा पार्क में बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान विजय कुमार ने की। बैठक में सदस्यों ने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक मनमानी करते हुए नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से बसों में महिला कंडक्टर रखने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन स्कूल संचालक महिलाओं की नियुक्ति नहीं कर रहे हैं। जिन स्कूलों बसों में महिला कंडक्टर लगाई गई हैं, उनमें पुरुष कंडक्टर को नहीं जाने दिया जाता, जबकि एक बस में पुरुष और महिला कंडक्टर दोनों होने अनिवार्य हैं। यह बड़ी समस्या है, जिसका समाधान होना चाहिए। साथ ही एसोसिएशन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों की छुट्टी घोषित करने के बाद भी स्कूलों को खोला जा रहा है, जो गलत है। बैठक में यह मामला भी उठाया गया कि स्कूल खर्चा बचाने के लिए हरियाणा के बाहर से लाइसेंस लेकर आने वाले अप्रशिक्षित चालकों को नौकरी पर रख लेते हैं। इससे हर समय बच्चों की जान को खतरा रहता है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधान विजय कुमार ने कहा कि अगर मांगों का हल नहीं किया गया तो स्कूल ड्राइवर एसोसिएशन हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी और प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं करेगी। इस अवसर पर जेएस कांबोज, नन्हा सिंह, दर्शन सिंह, गुरबचन सिंह, किशोरी लाल, तरसेम सिंह, रामबीर मलिक, भूपेंद्र राणा, सुनील राणा, सुनील पाल, धर्मबीर पंडित, अमित कुमार, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, बल्लू, सोनू, सुनील भट्ट, शमशेर चौधरी और राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed