{"_id":"5a31752c4f1c1bd0408bc9a4","slug":"41513190700-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी कहासुनी को लेकर जीजा ने की साले की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी कहासुनी को लेकर जीजा ने की साले की हत्या
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहासुनी के चलते जीजा ने की साले की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
शिव कॉलोनी में आपसी कहासुनी के चलते जीजा ने साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मृतक सुनील के जीजा राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक शास्त्री नगर निवासी सुनील उर्फ सीलू (27) ड्राइवर था। सुनील की पत्नी कई दिनों से मायके गई हुई थी। सुनील अपनी बहन के घर शिव कॉलोनी गया हुआ था। रात को सुनील और उसके जीजा राजेश के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान राजेश ने साले सुनील को चाकू मार दिया। चाकू लगने से उसकी मौत हो गई। सुबह उसका शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच अधिकारी राजपाल ने बताया कि रात को राजेश और सुनील का झगड़ा हो गया था। जिसमें राजेश ने सुनील को चाकू मार दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस इस मामले में हर पहलु पर गहनता से जांच कर रही है। आरोपी का गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।