फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मुख्यमंत्री ने इंद्री को दी 65 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

मुख्यमंत्री ने इंद्री को दी 65 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने इंद्री को दी 65 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने इंद्री को दी 65 करोड़ रुपये की परियोजनाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इंद्री शहर में बाईपास, कुंजपुरा में रेस्ट हाउस, इन्द्री में गंदे पानी की निकासी के लिए धनौरा ऐक्सप पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, धनौरा पुल को चौड़ा करने, रम्बा पीएचसी को अपग्रेड करने तथा बंसत विहार, दरड़, संघोहा सहित करीब एक दर्जन सडक़ों के निर्माण के लिए करीब 65 करोड़ रुपये की घोषणा करके इस क्षेत्र को सौगात दी। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीएम इंद्री क्षेत्र के लिए करीब 300 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू कर चुके हैं। इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके है तथा शेष कार्य अन्तिम चरण में है। सीएम ने कहा कि लोगों से सीधे संवाद करते हुए कहा कि आप काम बताएं, हरियाणा सरकार उन्हें पूरा करेगी, सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री रविवार को इंद्री शहर में अग्रसेन सभा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इससे पहले, मुख्यमंत्री मनोहर लाल इंद्री क्षेत्र के गांव खानपुर, फुसगढ़ व इंद्री शहर में रोड शो के दौरान फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने इंद्री में प्रवेश करते ही सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अग्रसेन सभा भवन में पौधरोपण किया तथा केनरा बैंक की एटीएम वैन के माध्यम से अपने खाते से 1100 रुपये की राशि निकालकर इस सेवा का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने यह राशि मौके पर उपस्थित एक कन्या को दान स्वरूप भेंट की।
इंद्री के लिए होंगी और भी घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में ही इंद्री के विधायक एवं मंत्री कर्णदेव कांबोज की मांगों को स्वीकार करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। हरियाणा सरकार को बने तीन साल हो गए हैं और इस अवधि के दौरान प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे है। प्रदेश में उनके द्वारा तीन बार भ्रमण किया गया है, इस भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रत्येक विधान सभा में 200 से 300 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए दिए हैं। मुख्यमंत्री नेे विधायक की मांग पर कार्यक्रम के माध्यम से इंद्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 65 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूर देते हुए कहा कि आने वाले समय में भी इंद्री के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की जाएगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अग्रसेन सभा की ओर से रखी गई मांग को स्वीकार किया और कहा कि भवन का निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा तथा इंद्री शहर के एक चौक का नाम अग्रसेन के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, नगर निगम मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, योगेन्द्र राणा, अग्रसेन सभा के प्रधान नीरज मंगला, सुभाष जिंदल, प्रदीप गुप्ता, महेन्द्र जिंदल, जगदीश गोयल, संजीव गोयल, नीरज गर्ग, जयपाल बंसल, अमनदीप सिंह विर्क, नन्दलाल पांचाल, कवलजीत मढ़ान, भाजपा नेता रघबीर बतान, सुनील खेड़ा, रणबीर गोयत, महेन्द्र पाल तोमर, राकेश गुढ़ा, सुरेन्द्र चौहान, डा. अनिल, संदीप ब्याना, नाथी राम फुसगढ़ के अलावा जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त डा. आदित्य दहिया, एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा, एसडीएम मनीषा शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed