{"_id":"59ac2f144f1c1b696a8b488e","slug":"41504456468-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्नियल अंधत्व मुक्त भारत अभियान में करनाल को पायलट जिला मानकर करें कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्नियल अंधत्व मुक्त भारत अभियान में करनाल को पायलट जिला मानकर करें कार्य
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भरा नेत्रदान का फार्म
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कॉर्नियल अंधत्व मुक्त भारत अभियान के तहत करनाल को पायलट जिला के रूप में लें और आने वाले दो वर्षों में जिला के करीब 700 दृष्टिहीन दिव्यांगों को नेत्र उपलब्ध करवाकर उनकी जिंदगी में नया उजाला करें। हरियाणा सरकार द्वारा इस अभियान में पूरा सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्वयं नेत्रदान का फार्म भरकर दूसरे लोगों को भी नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि नेत्रदान महादान है। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग बच्चों ने मुख्यमंत्री को फूलों का गुच्छा देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल क्लब में कॉर्नियल अंधत्व मुक्त भारत अभियान के तहत अंधत्व बोध मुक्त पदयात्रा झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित विभिन्न समाज सेवा संस्थाओं एवं शहर के गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इनमें आईएमए, आईडीए, निमा, भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं, जन सेवा दल, स्वच्छ क्रांति मंच, माधव नेत्र बैंक, शिव शक्ति संर्कीतन मंडल तरावडी की संस्था शामिल है। इस मौके पर कॉर्नियल अंधत्व मुक्त भारत अभियान के प्रकल्प निदेशक एवं सक्षम हरियाणा के अध्यक्ष बीके ठाकुर व उपाध्यक्ष डा. आशीष पसरीचा, घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण, ओएसडी अमरेन्द्र सिंह,मेयर रेनू बाला गुप्ता, भाजपा के जिला अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, पंकज भारती, डा. एनपी सिंह, सतीश खट्टर, योगेन्द्र राणा, संजय मदान, डा. बलबीर विर्क, डा. राकेश मित्तल, डा. रोहित सरदाना, प्रणव बजाज, श्याम बत्तरा, प्रणव जावा, ललित आहुजा, कपिल अत्रेजा व डा. मीनू ठाकुर मौजूद रहे।
आंखों पर पट्टी बांधकर यात्रा में शामिल हुए सीएम
मुख्यमंत्री ने अंधत्व बोध पदयात्रा को करनाल कल्ब से झंडी दिखाकर रवाना किया और स्वयं भी आंखों पर पट्टी बांधकर प्रेरणा स्वरूप पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा में सैंकडों लोगों ने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर अंधत्व का अहसास किया और नेत्रदान करने के लिए दूसरे लोगों को भी जागरूक किया। यह पदयात्रा करनाल कल्ब से शुरू होकर अस्पताल लेन से कल्पना चावला मैडिकल कालेज, गांधी चौक, अम्बेडकर चौक से होते हुए वापिस करनाल कल्ब में ही सम्पन्न हुई। इस पदयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग,प्रतिनिधि और स्कूली बच्चें शामिल थे।