{"_id":"598de50d4f1c1b5b4a8b47fb","slug":"41502471437-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 को आक्रोश रैली में गरजेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 को आक्रोश रैली में गरजेंगे कर्मचारी
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। हरियाणा कर्मचारी महासंघ 20 अगस्त को आक्रोश रैली कर सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को लागू करने के लिए दबाव बनाएगा। रैली प्रदेश स्तरीय होगी, जिसमें हरियाणा सें भारी तादाद में कर्मचारी सीएम सिटी में पहुंचेंगे। रैली की तैयारियां जोरों शोर से चल रही हैं। महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राणा पदाधिकारियों के साथ तूफानी दौरे कर कर्मचारियों से संपर्क कर रहे हैं। शुक्रवार को घरौंडा में हलका स्तरीय बैठक कर कर्मचारियों को रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया। कर्मचारियों में भारी जोश नजर आया। प्रेम सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने वायदाखिलाफी कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्की नौकरी देने की बजाए उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करना, खाली पड़े लाखों पदों पर नियमानुसार स्थाई व पक्की भर्ती करना, मेडिकल कैशलेस सुविधा देना, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में डिप्लोमा धारकों को रिक्त पदों पर कनिष्ठ अभियंता के पद पर उन्नति देना, छठे वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करना, बोर्ड और निगमों में सातवें वेतन आयोग को लागू करना, केंद्र के समान भत्ते देना, समान काम के लिए समान वेतन देना, न्यूनतम वेतन 26 हजार रुपये दिया जाए आदि शामिल हैं।
विज्ञापन