{"_id":"69b1c14bc2e6e822b20a954f","slug":"40000-rupees-stolen-by-breaking-the-shutter-of-a-sweet-shop-karnal-news-c-18-knl1018-862569-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मिठाई की दुकान का शटर तोड़कर 40 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मिठाई की दुकान का शटर तोड़कर 40 हजार रुपये चोरी
Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। अस्पताल चौक पर स्थित एक मिठाई की दुकान में देर रात शटर तोड़कर 40 हजार रुपये की चोरी की गई। चोरी की वारदात दुकान के अंदर और बहार लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में एक चोर दुकान के अंदर तो दूसरा सड़क पर खड़ा दिखाई दिया। सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर चोरों की पहचान करने की कोशिश शुरू कर दी है। मिठाई की दुकान के संचालक विष्णु ने बताया कि वह रात को काम खत्म करने के बाद दुकान को ठीक से बंद करके गया था। सुबह आकर देखा तो शटर टूटा हुआ मिला और अंदर गल्ले से 40 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी चेक किए तो देखा कि चोर रात को करीब एक बजे दुकान के पास पहुंचे। एक युवक बाइक लेकर दुकान के बाहर ही खड़ा रहा जबकि दूसरा चोर लोहे की रॉड लेकर शटर के पास पहुंचा। उसने रॉड से शटर तोड़ा और अंदर घुस गया।
इसके बाद उसने दुकान में रखे गल्ले को तोड़ दिया और उसमें रखी करीब 40 हजार रुपये की रकम चोरी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जल्दबाजी में दुकान से बाहर निकला और अपने साथी के साथ बाइक पर बैठकर मौके से भाग गया। वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की रॉड भी मौके पर ही छोड़ गया।