फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   400 lotuses will bloom across the country in Lok Sabha elections: Naib

लोकसभा चुनाव में देशभर में खिलेंगे 400 कमल : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:24 AM IST
विज्ञापन
400 lotuses will bloom across the country in Lok Sabha elections: Naib
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को देर रात तक कई कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार तेजी से देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अग्रवाल धर्मशाला में विधानसभा उप चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक की। रामनगर स्थित एसडी स्कूल, मोहित बैंक्वेट पैलेस, जुंडला गेट स्थित अपना आशियाना, आर्य समाज सेक्टर-6 में, आरडब्लूए सेक्टर-6 मार्केट, सेक्टर-35 सिग्नेचर सिटी व मॉडल टाउन में पहुंचे। इन कार्यक्रमों में उन्होंने दावा किया कि देश की जनता 400 पार करवाकर एक बार फिर देश की कमान पीएम मोदी को सौंपेगी, जिससे देश आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय चुनाव में 400 सीटों पर कमल खिलेगा। करनाल में भी कमल खिलेगा और करनाल में विकास निरंतर जारी रहेगा। इसी तरह से हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।सैनी ने शुक्रवार को करनाल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों जरूरतमंदों को राशन देने का काम किया है। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनाकर पांच सदियों के स्वप्न को साकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मेरिट के आधार पर बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। नौकरी में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, नौकरी युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही है। करनाल लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा। इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, शशिपाल मेहता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, अमर ठक्कर, राजेश अग्घी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed