फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   400 cadets took the exam for A certificate

ए सर्टिफिकेट के लिए 400 कैडेट्स ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
400 cadets took the exam for A certificate
करनाल। ए सर्टिफिकेट के लिए मंगलवार को जिले के 400 एनसीसी कैडेट्स ने परीक्षा दी। परीक्षा का आयोजन नंबर-7 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से किया गया। एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल नरेश आर्य और एडम ऑफिसर कुलदीप सिंह की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई। जिले के सात शिक्षण संस्थानों में केंद्र बनाए गए थे। जहां 16 सरकारी एवं निजी स्कूलों के एनसीसी कैडेट्स ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कतलेहड़ी, रसीना, असंध, कांवेंट स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, एसबीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल और जवाहर नवोदय विद्यालय सग्गा के स्कूलों में हुई।
विज्ञापन

कर्नल नरेश आर्य ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स ने ड्रिल, हथियार, मैप रीडिंग, कंपास के प्रयोग पर प्रायोगिक परीक्षा दी। साथ ही 350 अंकों की लिखित परीक्षा भी हुई। उन्होंने बताया कि बच्चे दो वर्ष एनसीसी में एकता एवं अनुशासन के साथ समाज में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं और अपनी मेहनत व लगन से परीक्षा देकर ए सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं। स्कूली परीक्षा के साथ-साथ एनसीसी की ट्रेनिंग करना बच्चों के लिए एक चैलेंज होता है फिर भी वे इसके लिए अतिरिक्त समय निकालते हैं। परीक्षा के दौरान कोरोना सुरक्षा के नियमों का भी ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed