फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   40-year-old dilapidated line disrupts drainage

Karnal News: 40 साल पुरानी जर्जर लाइन से जल निकासी हो रही बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
40-year-old dilapidated line disrupts drainage
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। वार्ड-6 में सीवरेज संकट बरकरार है। हालांकि नई सीवरेज लाइन की परियोजना को हरी झंडी तो मिल चुकी है लेकिन यह लागू नहीं हो पाई है। इधर वार्ड-6 के अंतर्गत आने वाली मंगल कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी और बांसों गेट क्षेत्र में 40 साल पुरानी जर्जर सीवर लाइन पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी है। इससे गंदा पानी सड़कों पर फैलने लगा है। बदबू और मच्छरों के प्रकोप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
पार्षद का कहना है कि सीवर जाम की समस्या अब इतनी गंभीर हो चुकी है कि नगर निगम को रोजाना 15 से 20 शिकायतें भेजी जा रही हैं। पार्षद अंकित ने बताया कि उन्होंने डेहा बस्ती से लेकर मंगल कॉलोनी तक करीब 900 मीटर लंबी मुख्य सड़क की सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव निगम सदन से पास करवाया था। इसके अलावा मंगल कॉलोनी से चांद सराय तक दो किलोमीटर नई सीवर लाइन डालने का भी प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। इस परियोजना के लिए करीब सवा दो करोड़ रुपये का अनुमानित बजट भी तैयार किया गया है लेकिन अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने से इसका कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

दूसरी ओर निगम अधिकारियों का कहना है कि प्रस्तावित सीवर लाइन प्रोजेक्ट को जल्द शुरू किया जाएगा। बजट की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed