फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   40 accused arrested in operation attack

Karnal News: ऑपरेशन आक्रमण में 40 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
40 accused arrested in operation attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। अपराधों को रोकने व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। जिसके लिए पुलिस की 52 टीमों का गठन किया गया था। जिसमें 208 अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे। एसपी मोहित हांडा ने बताया कि ऑपरेशन आक्रमण के दौरान 15 मामले दर्ज किए गए। जिनमें 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस की टीमों द्वारा एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर उसमें एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 10.50 ग्राम स्मैक बरामद की गई। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत नौ मामले दर्ज किए गए। जिनमें नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 93 बोतल शराब और 200 लीटर लाहन बरामद किया गया। जुआ अधिनियम के तहत दर्ज चार मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया गया। शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक मामला दर्ज किया, जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन


चोरी के तीन वाहन बरामद
एंटी ऑटो थेफ्ट टीम की ओर वाहन चोरी के मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किए तीन दो पहिया वाहन बरामद किए गए। शहर व सिविल लाइन थाना में दर्ज फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी के मामलों में दो आरोपियों को काबू किया गया। घर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महिला विरुद्व अपराधों में दो को काबू किया गया। अलग-अलग मामलों में छह बेल जंपर पीओ और 16 आरोपी नॉन बेलेबल वारंट में गिरफ्तार किए गए। जिला पुलिस की थाना यातायात टीम ने नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए निर्धारित लाइन से हटकर वाहन चलाने वाले 150 वाहन चालकों के गलत दिशा में ड्राइविंग के तहत चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed