फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   4.50 lakh gold and cash looted from Khal's businessman's house

खल कारोबारी के घर से 4.50 लाख का सोना और नकदी लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
4.50 lakh gold and cash looted from Khal's businessman's house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध (करनाल)। सफीदों रोड पर बस स्टैंड के सामने गली में बुधवार रात करीब आठ बजे एक खल कारोबारी के मकान में पहले से छिपे दो नकाबपोश बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर करीब साढ़े चार लाख रुपये के जेवर व नकदी लूट ली। आरोपियों ने महिला के पेट पर चाकू रखा और पैरों की तरफ पिस्तौल तानकर अलमारी से गहने और कैश निकलवाया। महिला ने डर के चलते कानों के गहने व अलमारी में रखा करीब आठ तोला सोना निकालकर बदमाशों को दे दिया। वहीं करीब 50-60 हजार रुपये की नकदी दे दी। दोनों लुटेरे आभूषण व नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही असंध थाना प्रभारी बलजीत सिंह और सीआईए असंध इंचार्ज ऋषिपाल टीम सहित वारदात स्थल पर प पहुंचे। पुलिस की दो अलग-अलग टीमें जांच कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के सामने गली में स्थित राहुल गुप्ता के मकान में निर्माण कार्य चल रहा है। उनका परिवार पहली मंजिल पर रहता है। राहुल का जींद रोड पर खल का कारोबार है। उसकी पत्नी किरण बुधवार शाम घर पर अकेली थी। करीब पौने आठ बजे उसकी पत्नी घर के पास स्थित एक दुकान से सब्जी लेने गई थी। जैसे ही वह अपने घर पर आई तो पहले से दो नकाबपोश बदमाश रसोई में छिपे थे। आरोपियों ने आते ही उस पर पिस्तौल तान दी। एक आरोपी ने पेट पर चाकू रख दिया। आरोपियों ने महिला से पहने हुए गहने निकालने के लिए कहा तो उसने कानों के सोने के आभूषण निकालकर दे दिए।
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला को गन प्वांइट पर लेकर अलमारी खुलवाई और सोने और चांदी के सभी जेवरात और करीब 50-60 हजार रुपये की नकदी निकलवाई। महिला के मुंह में अलमारी की चाबी डाल दी ताकि वह किसी को आवाज न लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेबर पर शक
पीड़ित परिवार ने बताया कि पड़ोस के घर में निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले छह माह से यहां लेबर रुकते थे। अब वे गायब हैं। उन्हें हमारे घर और आने-जाने के समय की पूरी जानकारी थी। इसलिए शक है कि कहीं लेबर ने तो किसी को सूचना नहीं दी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू
रात करीब आठ बजे हुई लूट की वारदात को लेकर एसपी गंगाराम पूनिया ने असंध थाना और असंध सीआईए की दो टीमों का गठन किया है। दोनों टीमें अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज और कॉल डंप के आधार पर जांच में जुटी है। वहीं शहर में नाकाबंदी बढ़ा दी है।

शहर के बस स्टैंड के सामने हुई लूट को लेकर पुलिस जांच में जुटी है। सीसीटीवी की फुटेज चेक की जा रही हैं। अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा लेकिन पुलिस की टीम फुटेज और अन्य माध्यमों के तहत आरोपियों को पकड़ लेगी।
-बलजीत सिंह, थाना प्रभारी, असंध थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed