{"_id":"643b0e56418ff9b5c2013fd0","slug":"39-new-corona-found-16-defeated-the-disease-karnal-news-c-18-knl1031-92559-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोरोना के 39 नए मिल, 16 ने बीमारी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोरोना के 39 नए मिल, 16 ने बीमारी को हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में शनिवार को कोरोना के 39 नए मरीज मिले, जबकि 16 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 10,83,173 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से अब तक 50,199 पॉजिटिव सामने आए थे, जिनमें से 49,413 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 312 सैंपल लिए हैं। जिनमें से 39 केस सामने आए हैं। ऐसे में जिले में अब कोरोना के 184 सक्रिय केस हो गए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाना चाहिए और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने पर दो गज की दूरी का पालन करना चाहिए। कोरोना की इस रफ्तार को स्वयं आमजन सिर्फ कोविड-19 का पालन कर ही धीमा कर सकता है। जितने अधिक लोग मास्क व दो गज की दूरी का पालन करेंगे। उतने ही कम लोग बीमार पड़ेंगे। अगर ऐसे में कोरोना बढ़ता रहा तो आज आने वाली रिपोर्ट में यह आंकड़ा 200 के पार जा सकता हैं।
माइक से कर रहे जागरूक
सिविल अस्पताल में आने वाले मरीज व उनके तीमारदार मास्क इत्यादि का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर लगे माइक सिस्टम के माध्यम से लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, काउंटर से मरीजों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं और भविष्य में अस्पताल या अन्य स्थानों पर जाने के लिए मास्क लगाने की बात बताई जा रही है।