फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   36 youths who went abroad illegaly returned after being attacked

अवैध रूप से अमेरिका गए 36 युवा धक्के खाकर लौटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
36 youths who went abroad illegaly returned after being attacked
गैरकानूनी तरीके से विदेश गए 36 युवाओं को अमेरिका सरकार ने वापस इंडिया भेज दिया है। इसमें 13 करनाल से हैं। इससे पहले भी तीन बैच में 158 लोगों को अमेरिका ने वापस भेजा था। अभी तक चारों बैच में 194 लोग अमेरिका से भारत वापस आ चुके हैं। इन सब में सबसे ज्यादा करनाल जिले के युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में कबूतरबाजी का शिकार हुए युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कबूतरबाज युवाओं को विदेश का सब्जबाग दिखाकर अवैध रूप से भेजकर लाखों रुपये वसूल रहे हैं। बाद में इसका खामियाजा युवाओं और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है। इस बार विदेश से लौटाये गये युवाओं में करनाल के अलावा कैथल जिले के सात, कुरुक्षेत्र के छह, अंबाला के तीन, पानीपत के तीन, जींद के दो, यमुनानगर और सोनीपत के एक-एक युवा शामिल हैं। मंगलवार को यह सभी युवा अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे वहां से इन्हें कुरुक्षेत्र के गीता इंस्टीट्यूट में क्वारंटीन किया गया है। बता दें इन सभी मामलों के लिए हरियाणा सरकार द्वारा करनाल रेंज आईजी भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया गया है। अभी तक इस एसआईटी ने 270 एफआईआर दर्ज की है। वहीं एसआईटी ने इन मामलों में 147 एजेंटों को गिरफ्तार किया है और उनसे 58 लाख रुपये की रिकवरी की गई है।
विज्ञापन

वर्क परमिट दिलाने, पैसे कमाने का देते है लालच
अमेरिका सरकार द्वारा वापस भारत भेजे गए 194 व्यक्तियों को एजेंटों ने गैरकानूनी रूप से अमेरिका भेजा हुआ था। एजेंटों ने इन युवाओं को अमेरिका में वर्क परमिट दिलाने और पैसा कमाने का लालच दिया था। साथ ही बदले में लाखों रुपये की वसूली की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका की ओर से इस बार हरियाणा प्रदेश के 36 युवाओं को वापस भेजा गया है, जो गैरकानूनी रूप से अमेरिका गए थे। फिलहाल इन्हें कुरुक्षेत्र में रखा गया है। इन सभी की शिकायत पर मामला दर्ज किया जाएगा। पहले दर्ज हुए सभी मामलों की जांच की जा रही है।
भारती अरोड़ा, आईजी करनाल रेंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed