फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   350 huts of Sector-32 will be shifted

सेक्टर-32 की 350 झोपड़ियां होंगी शिफ्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
350 huts of Sector-32 will be shifted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के सेक्टर-32 में करीब साढ़े तीन सौ से अधिक झोपड़ियों को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी में है। क्योंकि उच्च न्यायालय ने यहां अनाधिकृत रूप से एचएसवीपी की जमीन पर बसी झोपड़ियां हटाने के आदेश दे दिए हैं। जिला प्रशासन भी इन्हें शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है। इसके लिए एचएसवीपी के ही आशियाना कॉम्पलेक्स में झोपड़ियों में रह रहे परिवारों को फ्लैट देना प्रस्तावित है। मंगलवार को उपायुक्त अनीश यादव ने एचएसवीपी के संपदा अधिकारी दीपक घनघस व कार्यकारी अभियंता धर्मवीर सिंह के साथ बैठक कर इस मामले में मंथन किया और एचएसवीपी की तैयारियों की जानकारी ली।
डीसी अनीश यादव ने बताया कि मुगल कैनाल स्थित आशियाना कॉम्पलेक्स में एचएसवीपी के 264 फ्लैट मौजूद हैं। सेक्टर-32 में रह रहे नागरिकों के घरों के चारों ओर झोपड़ियां बनी हैं। वर्ष 2020 में इनकी संख्या को लेकर एक सर्वे हुआ था, जिसमें 341 झोपड़ियां मिली थी। अब इनकी संख्या पहले से अधिक हो चुकी है। नागरिकों ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई थी कि इन्हें सेक्टर-32 से हटाया जाए। इस पर न्यायालय ने जिला प्रशासन को इन्हें हटाने के आदेश दिए हैं। अब इनमें रह रहे परिवारों को आशियाना में शिफ्ट करने के लिए एचएसवीपी की ओर से विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

आशियाना में इन परिवारों को जो फ्लैट दिए जाने प्रस्तावित हैं, उसमें एक ड्रा का तरीका अपनाया जाएगा। ड्रा की तारीख और नियम, एचएसवीपी के प्रशासक तय करेंगे। ईओ की ओर से प्रशासक को इस बारे में पत्र लिख दिया गया है, तारीख मिलने के बाद ही इस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ईओ दीपक घनघस ने बताया कि जानकारी के मुताबिक 341 झोपड़ियों में कुछ प्रवासी हैं और कुछ लेबर का काम करने वाले भी हैं, जो अस्थाई तौर पर यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रॉ के लिए प्रशासक बनाएंगे कमेटी
ड्रॉ के लिए प्रशासक की ओर से एक कमेटी गठित की जानी प्रस्तावित है, जिसमें डीटीपी, एचएसवीपी के एक्सईएन और प्रशासन की ओर से एक प्रतिनिधि अधिकारी शामिल रहेंगे। जो इस मामले को लेकर नियमों के अनुसार ड्रा की कार्रवाई निकालेंगे। कमेटी की अध्यक्षता प्रशासक की ओर से ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed