फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   35 thousand bobbed from truck driver

ट्रक चालक से गन प्वांट पर 35 हजार लूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
35 thousand bobbed from truck driver
कुटेल गांव के पास चार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर ट्रक चालक से 35 हजार की नकदी लूट ली। वीरवार को इंद्री के बुढ़ माजरा निवासी ट्रक चालक चंद्र गुप्त कालरम-कुटेल रोड से करनाल की तरफ जा रहा था। कुटेल के पास चार नकाबपोश बाइक सवारों ने ट्रक के सामने बाइक लगा दी। ट्रक रुकते ही बदमाश कंडक्टर साइड से अंदर घुस गए और चालक की कनपटी पर पिस्तौल तानकर सारा कैश देने को कहा। चालक ने कैश न होने की बात कही तो मारने की धमकी दी जिससे वह सहम गया। बदमाशों ने ट्रक के केबिन व चालक की तलाशी लेकर उसके पास मौजूद लगभग 35 हजार रुपए और मोबाइल लेकर फरार हो गए। ट्रक मालिक मनीष कुमार ने बताया कि नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि कुटेल के पास चार बाइक सवारों द्वारा ट्रक चालक के साथ गन प्वाइंट पर लूटपाट करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed