फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   33 pregnant women found at high risk

Karnal News: उच्च जोखिम में मिलीं 33 गर्भवतियां

Sat, 16 Mar 2024 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 16 Mar 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
33 pregnant women found at high risk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिला नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवतियों के लिए विशेष जांच शिविर लगाया गया। शिविर में कुल 81 गर्भवतियों ने जांच करवाई। इनमें से 33 गर्भवती उच्च जोखिम पर मिलीं और दो में खून की भारी कमी मिली। आहार विशेषज्ञ डॉ. मोनिका ने डाइट प्लान तैयार कर उन्हें दिया।
शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. श्रुति शर्मा, डॉ. दीपा, डॉ. धीरज सिंह व डॉ. गरिमा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की। नर्सिंग ऑफिसर कोमलदीप कौर ने हीमोग्लोबिन की जांच, खून की जांच, यूरिन की जांच, शुगर के स्तर की जांच, ब्लड प्रेशर, वजन और अन्य सामान्य जांच निशुल्क की। डॉ. दीपा ने बताया कि इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई हैं।
विज्ञापन

नियमित जांच से गर्भवती महिलाओं में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की संभावना कम होती हैं। डॉ. धीरज ने बताया कि कुछ गर्भवती महिलाओं के निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराए गए। इस दौरान उच्च जोखिम वाली महिलाओं को चिन्हित भी किया गया। शिविर में दौरान योग सहायक रीटा शर्मा ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान योग करने से महिलाओं और उनके अजन्में बच्चों के लिए स्वस्थ रहता है। योग से शरीर चुस्त रहता है और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास तौर पर गर्भावस्था के दौरान योग करने से महिलाओं को दर्द से छुटकारा मिलता है। गर्भवती अनुलोम-विलोम, कपालभाति प्राणायाम, तितली आसन, ताड़ासन, उत्तानासन रोजाना करने की हिदायत दी। शिविर में 30 गर्भवतियां पहली बार जांच करवाने पहुंची। वहीं इनमें से दो में खून की कमी, सात की पहले सीजेरियन डिलीवरी, तीन में मल्टी बेबी, एक में नेगेटिव ब्लड सहित अन्य गर्भवतियां शामिल है। शिविर में एलटी मीत सिंह, एचआईवी काउंसलर पूनम, ममता व कांता ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed