{"_id":"653045669a4b723aa9006686","slug":"33-asian-games-medal-winners-will-be-honored-in-karna-city-karnal-news-c-18-knl1008-244520-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एशियन खेलों के पदक विजेता 33 खिलाड़ियों का कर्ण नगरी में होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एशियन खेलों के पदक विजेता 33 खिलाड़ियों का कर्ण नगरी में होगा सम्मान
विज्ञापन
मेहमानों के लिए पांच हजार कुर्सियों से सजेगा पंडाल
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। एशियन खेलों में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को कर्ण नगरी में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से कर्ण स्टेडियम में 20 अक्तूबर को राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम में पदक विजेता 33 खिलाड़ियों के लिए मुख्य मंच के साथ अलग से मंच लगेगा। दोनों मंचों को जर्मन हेंगर टेंट से सजाया जाएगा। इसके अलावा पंडाल में करीब पांच हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। कार्यक्रम में खेल जगत से जुड़ी कई हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाने एवं सफल आयोजन के लिए खेल विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह और उपायुक्त अनीश यादव ने बुधवार को जिला प्रशासन के सभी संबंधित अधिकारियों के साथ कर्ण स्टेडियम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हाल ही में चीन में आयोजित 19वें एशियन खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 107 पदक जीते हैं। जिनमें से 33 पदक हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने जीते हैं। राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और नाम रोशन करने वाले इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुख्य मंच के साथ खिलाड़ियों के लिए अतिरिक्त मंच की व्यवस्था की गई है। इन दोनों मचों को जर्मन हेंगर टैंट से कवर किया है। वहीं, कार्यक्रम में खेल जगत से आने वाले मेहमानों के बैठने के लिए लगभग पांच हजार कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है। वीआईपी गैलरी, मीडिया गैलरी और सांस्कृतिक मंच की भी व्यवस्था है। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी। ब्यूरो
सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के निर्देश
खेल विभाग के निदेशक यशेन्द्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के वे सभी खिलाड़ी जो एशियन खेलों में पदक जीतकर लाए हैं या उनके द्वारा उत्कृष्ट प्रर्दशन किया गया है, उन सभी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सम्मानित किया जाएगा। समारोह के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल जगत से जुड़ी सभी जानी-मानी हस्तियों को भी निमंत्रण दिया गया है। समारोह के सफल आयोजन के लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सुरक्षा की दृष्टि एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहेगा। खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक पदम सिंह, जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन भी मौके पर उपस्थित रहे।