{"_id":"6a6badfeb79c6f970a0258ed","slug":"322-bottles-of-liquor-seized-one-accused-apprehended-karnal-news-c-18-knl1018-959380-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 322 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 322 बोतल शराब बरामद, एक आरोपी काबू
Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
करनाल। थाना तरावड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को 322 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बसंत निवासी गांव मुगल माजरा जिला करनाल का है। तलाशी के दौरान आरोपी से 46 बोतल अंग्रेजी शराब, 36 बोतल बीयर तथा 240 बोतल देशी शराब, कुल 322 बोतल अवैध शराब बरामद की गई हैं। जांच अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस एवं परमिट के ढाड रोड स्थित खेतों में बने एक खोखे में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री एवं सप्लाई कर रहा था। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना तरावड़ी में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन