{"_id":"5c6077b1bdec221a37668ce3","slug":"31549825969-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी : चाइनीज डोर की चपेट में शहर और पक्षी, हवा में उड़ते दिखे प्रतिबंध के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी : चाइनीज डोर की चपेट में शहर और पक्षी, हवा में उड़ते दिखे प्रतिबंध के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। वसंत पंचमी पर्व पर लोगों ने पतंग उड़ाकर जहां जमकर मस्ती की, वहीं चाइनीज डोर के प्रतिबंध के दावे भी हवा में उड़ते दिखे। शहर में खुले आम धड़ल्ले से चाइनीज डोर न केवल बेची गई, बल्कि जमकर प्रयोग भी की गई। इसका असर ये रहा कि रविवार को शहर की कोई भी ऐसी गली और मोहल्ला नहीं बचा जहां पर चाइनीज डोर का जाल न मिला हो। इन चाइनीज डोर से शहर में दस से ज्यादा लोग चोटिल हो गए। गनीमत ये रही कि किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं है। वहीं, इसका ज्यादा खामियाजा पक्षियों को भुगतना पड़ा। पिछले तीन दिन से पतंगबाजी से 100 से ज्यादा पक्षी चोटिल हो चुके हैं। हालांकि, जीवो मंगलम संस्था इन पक्षियों को इलाज कर रही है।
वाहन चालकों और पैदल चलने वाले के लिए आपत बनी रही। चाइनीज डोर से करीब दस लोगों घायल हो गए। इनमें किसी की उंगली पर जख्म हो गया तो किसी के गले व बाजू पर। इससे पहले भी बाइक सवार हांसी चौक गली नंबर-10 निवासी राजू भारती का गला कट चुका है, जिसके गले में 14 टांके आए। लेकिन प्रशासन को इससे कोई फर्क नहीं पता। क्योंकि प्रशासन की लापरवाही के कारण ही वसंत पंचमी पर भी बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज डोर बिक्री और लोगों ने छत पर चढ़कर पतंगबाजी की। यदि जिला प्रशासन समय से पहले ही चाइनीज डोर को लेकर सख्त दिखाता तो शायद ही राजू का गला कटता और इन दस व्यक्तियों को चोट लगती। इस चाइनीज डोर जहां व्यक्ति घायल हुए तो वहीं बेजुबान पक्षी भी घायल हुए, जिनका इलाज सेक्टर-6 जीवो मंगलम में किया गया।
डीसी ने कार्रवाई के दिए हैं निर्देश, फिर भी बिक्री चाइनीज डोर
चाइनीज डोर की बिक्री डीसी डॉ. आदित्य द हिया ने चाइनीज डोर बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने इन निर्देशों की कोई फरवाह नहीं की। इसी कारण बाजार में धड़ल्ले से चाइनीज डोर की बिक्री हुई। साथ ही ये भी आदेश दिए थे कि इसकी बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। लेकिन इन आदेशों का शहर में कोई असर नहीं दिखा।
विज्ञापन
छत पर स्पीकर बजाकर लड़ाए पेंच
बसंत पंचमी का इस बार पहले से ज्यादा लोगों में क्रेज दिखाई दिया। युवाओं ने छत पर स्पीकर रखकर गाने बजाए और फिर एक दूसरी की पतंग काटी। यह सिलसिला शाम तक चलता रहा। पूरा दिन आसमान पतंगों से भरा रहा। बुजुर्गों व महिलाओं ने भी पतंग बाजी में भाग लिया।
मां सरस्वती की करी पूजा
बसंत पंचमी पर सुबह ही श्रद्धालु मंदिर में पहुंच गए और वहां उन्होंने पीले वस्त्र, फूल आदि भेंट कर मां सरस्वती की अराधना की। मां सरस्वती की पूजा कर विद्यार्थियों ने परीक्षा में अच्छे अंक आने की कामना की तो वहीं कुछ श्रद्धालुओं व्रत भी रखा। अधिकतर व्यक्ति पीले रंगे के वस्त्रों में नजर आए। बम पटाखे भी युवाओं ने जमकर बजाए।
चाइनीज डोर में उलझते रहे बाइक सवार, हुए चोटिल
पूरा दिन आसमान पतंगों से भरा रहा और पतंग पर पतंग कटती भी रही। कटी हुई पतंग की चाइनीज डोर किसी खंभे आदि में उलझने पर गली व सड़क से गुजर रहे बाइक सवार इस डोर की चपेट में आ गए और वे चोटिल हुए। इस दौरान किसी की उंगली कटी तो किसी का गला कटा। इतना ही नहीं कई बाइक सवार तो चाइनीज डोर में उलझकर बाइक से भी गिरे और उन्हें काफी चोटें आई। मुगल कैनाल से गुजर रहे कर्मसिंह ने बताया कि वह बाइक पर थे, अचानक बाजू से डोर लगी तो दर्द महसूस हुआ। इसी प्रकार, सदर बाजार में राजेश, रामनगर में दिनेश, हरपाल, राज भी चाइनीज डोर से जख्मी हो गए। सेक्टरों में भी इसी प्रकार के हालात रहे।