फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   गुस्साए किसानों ने एक घंटे तक रुकवाया गन्ना का तोल, पुलिस ने किया शांत

गुस्साए किसानों ने एक घंटे तक रुकवाया गन्ना का तोल, पुलिस ने किया शांत

Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
गुस्साए किसानों ने एक घंटे तक रुकवाया गन्ना का तोल, पुलिस ने किया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। शुगर मिल नवीनीकरण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तेल सैकड़ों किसानों का धरना आठवें दिन जारी रहा। किसानों शुगर मिल में जाकर गन्ने के तौल केंद्र पर धरना दिया। यहां पर गन्ने की तोल को सांकेतिक तौर पर रुकवा दिया। यह काम काज एक घंटे तक रुका रहा।
किसान काफी गुस्साए हुए थे। किसानों ने यहां पर जम कर नारेबाजी की। यहां पर किसानों के आक्रोशित रवैये को देखते हुए सदर पुलिस थाने में एसएचओ मनोज कुमार पहुंचे। उन्होंने किसानों को शांत किया। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया। किसान उनके समझाने पर मान गए और वापस धरना स्थल आ गए। इस तरह से गन्ने की तोल का काम एक घंटे तक बाधित रहा। यहां पर किसान में जबरदस्त असंतोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

करनाल सहकारी शुगर मिल के नवीनीकरण करने की मांग को लेकर भाकियू ने आज नौवें दिन करनाल शुगर मिल के सामने धरना शुरू जारी रखा। धरने पर भाकियू किसानों की अगुवाई वरिष्ठ किसान नेकी राम गढ़ीबीरबल ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसान को सरकार अधिक समय तक नहीं बहका सकती हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव किसानों का संदेश पहुंच चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक किसानों का यह संदेश पहुंचेगा। इस अवसर पर संरक्षक मेहताब सिंह कादियान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक साल पहले नवीनीकरण का शिलान्यास किया था। वह अब तक पत्थर बना हुआ हैं। उन्होंने शुगरफेड पर किसान विरोधी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसान अब तंग आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरना दस फरवरी तक चलेगा। इसके बाद 12 फरवरी को शुगर मिल के गेट के सामने मेरठ रोड पर रास्ता जाम करेंगे। इससे पहले, किसान धरना स्थल से तोल कांटे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने सांकेतिक रूप से तोल को रुकवाया। यहां पर उन्होंने धरना दिया। धरना दोपहर 12 बजे से एक बजे तक चला। इसके बाद किसान पुलिस एसएचओ मनोज कुमार के समझाने पर वापस अपने धरना स्थल पर लौट गए। इस अवसर पर संरक्षक मेहताब सिंह कादयान, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम चंद शाहपुर, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सांगवान, वेदपाल, राजू सागवान, यशपाल राणा, जागेंद्र सांगवान, प्रकाश देशवाल, कर्ण कालिया, सतीश कलसोरा, संजीव कुमार, राजा ढाकवाला, महक सिंह, अफसर अली, इनाम अली, ओमपाल कादियान, भोपाल कादियान सतबीर मढ़ान, यशपाल राणा, सुरेंद्र वेनीवाल सहित तमाम सैकड़ों किसान नेता मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed