फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   जेई, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ एक्शन के विरोध में आई एसोसिएशन

जेई, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ एक्शन के विरोध में आई एसोसिएशन

Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
जेई, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ एक्शन के विरोध में आई एसोसिएशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। गांव गोंदर से गोबिंदगढ़ तक जाने वाली सड़क के सैंपल फेल होने पर विभाग द्वारा जेई जितेंद्र कुमार, एसडीओ बिजेंद्र सिंह व कार्यकारी अभियंता विनय रावल समेत तीनों को चार्जशीट करने के मामले में विभाग की एसोसिएशन विरोध में आ खड़ी हो गई है। इतना ही नहीं एसोसिएशन ने चेताया है कि वे इस मामले को लेकर 30 जुलाई व एक अगस्त को काले बिल्ले लगाकर रोष जाहिर करेंगे। एसोसिएशन की बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि दो अगस्त को इस कार्रवाई के खिलाफ बोर्ड के मुख्य प्रशासक से प्रतिनिधिमंडल मिलेगा और फैसले को वापस लेने की मांग करेगा। एसोसिएशन ने चेताया है कि अगर अधिकारियों ने सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया तो वे आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
बता दें कि 6 जुलाई को प्रदेश सरकार के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ ने गोंदर से गोबिंदगढ़ जाने वाली सड़क का निरीक्षण किया था और यहां से सैंपल भी लिये गए थे। बाद में लैब से सैंपल फेल पाए गए तो इसी रिपोर्ट के आधार पर मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया था। इसके तहते जेई, एसडीओ को सस्पेंड किया गया, जबकि कार्यकारी अभियंता समेत तीनों को चार्जशीट भी किया गया। इस मामले को लेकर गुरुवार को टेक्नोकोर्ट एसोसिएशन मंडी बोर्ड की बैठक बुलाई गई। मार्केट कमेटी में हुई बैठक की अध्यक्षता राज्य प्रधान बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेशभर के तकनीकी कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया। महासचिव ओपी राणा, रमेश लोहरा, ईश्वर ठाकुर ने सरकार के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। एसो. नेताओं ने आरोप लगाया कि सेठ अधिकारियों को प्रताड़ित कर रहे हैं, जबकि विभाग के सभी अधिकारी आला अधिकारियों के द्वारा तय किये मानकों के अनुसार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चेकिंग और सैंपल की रिपोर्ट मार्केटिंग बोर्ड द्वारा तय मानकों के अनुसार ही होनी चाहिए। बैठक में सभी सहमति से फैसला लिया गया कि 30 जुलाई व 1 अगस्त को विरोध स्वरूप काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया जाएगा। इतना ही नहीं इसके बाद बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ से मिलेंगे और जेई, एसडीओ व एक्सईएन के खिलाफ लिए गए एक्शन को वापस लिया जाए। एसो. ने चेताया है कि अगर अधिकारियों ने बात नहीं मानी तो वे आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


बोर्ड के मानकों पर कर रहे हैं काम : बिजेंद्र सिंह
इस बारे में एसो. के राज्यप्रधान बिजेंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार ही काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा ही लैब तय की गई हैं, जहां पर सैंपल चेक किये जाते हैं, लेकिन तकनीकी सलाहकार बोर्ड द्वारा निर्धारित लैब की बजाए दूसरी मशीनों से सैंपल चैक कराते हैं। हमारी मांग है कि कार्रवाई से पहले कम से कम मामले की जांच कराई जाए और इसके बाद ही किसी अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छा कार्य करो तोचेकिंग से डर क्यों : विशाल सेठ
इस बारे में प्रदेश सरकार के तकनीकी सलाहकार विशाल सेठ ने बताया कि सीएम के आदेश पर सड़कों के सैंपल लिये जा रहे हैं। सरकार का विजन साफ है, किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दास्त नहीं किया जाएगा। मेरा किसी कोई विवाद नहीं है, सभी इंजीनियरों को चाहिए कि वे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बरतें और अच्छा कार्य करें, निर्माण सामग्री में किसी भी प्रकार का समझौता सहन नहीं होगा। जो लोग सही काम करते हैं, उनको किसी भी तरह की चेकिंग से दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed