{"_id":"5b48f1f84f1c1b4d748b475c","slug":"31531507192-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकुमार सैनी की जनसभा व जाट संघर्ष समिति का भाईचारा सम्मेलन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकुमार सैनी की जनसभा व जाट संघर्ष समिति का भाईचारा सम्मेलन रद्द
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंध। गांव बल्ला में 15 जुलाई को होने वाले कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी की जनसभा और अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की ओर से बुलाए गए भाईचारा सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है। कई दिन से चल रहे तनाव के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर, सांसद राजकुमार सैनी ने कहा है कि, मेरी तरफ से कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया है, प्रशासन ने जानबूझकर कार्यक्रम रद्द कराया है, अगर आयोजक बुलाएंगे तो वे गांव में जरूर जाएंगे।
बता दें कि एक ग्रामीण की ओर से गांव में सांसद का कार्यक्रम रखा गया था, हालांकि, गांव ने पंचायत करते इसका विरोध किया था। बाद में जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने भी खुलकर इसका विरोध किया था और डीसी व एसपी से मांग की थी कि सांसद का कार्यक्रम गांव से बाहर रखा जाए। दूसरी ओर, आयोजक सांसद को गांव में बुलाने पर अड़े हुए थे। इस तनाव को दूर करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार ग्रामीणों के संपर्क में थे, लेकिन कोई भी पक्ष कार्यक्रम से पीछे हटने को तैयार नहीं था। इस पर जिलाधीश डा. आदित्य दहिया ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी किया और बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी कार्यक्रम से के लिए प्रशासन से कोई परमिशन नहीं ले रखी है। आखिरकार शाम को दोनों कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।