फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   खत्म नहीं हो रही करनाल के लोगों की शिकायतें, मंत्री के बाद ओएसडी के दरबार में भी शिकायतों का अंबार

खत्म नहीं हो रही करनाल के लोगों की शिकायतें, मंत्री के बाद ओएसडी के दरबार में भी शिकायतों का अंबार

Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खत्म नहीं हो रही करनाल के लोगों की शिकायतें, मंत्री के बाद ओएसडी के दरबार में भी शिकायतों का अंबार
ओएसडी साहब! रिक्शा तो मिल गई अब पेंशन भी बंधवा दो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
सीएम के शहर में लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीरवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने 140 लोग समस्या लेकर पहुंचे ही थे। शुक्रवार को ओएसडी अमरेंद्र सिंह के जनता दरबार में भी लोगों की शिकायतों का अंबार लग गया। ऐसा लग रहा है कि सीएम सिटी होने के बाद भी करनाल निवासियों की समस्याएं खत्म नहीं हो रही हैं, अफसर सुन नहीं रहे हैं। पीड़ित कभी मंत्री के तो कभी सीएम के दरबार जाते हैं। दो दिन ओएसडी के दरबार में भी हाजिरी लगाते हैं, बावजूद इसके समाधान नहीं हो रहे हैं। जनता दरबार में दिव्यांग मोहन लाल ने ओएसडी का रिक्शा दिलाने पर आभार प्रकट किया, साथ ही उन्होंने दिव्यांग पेंशन बनवाने की मांग भी रखी, जिसपर ओएसडी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, नगर निगम में ठेकेदार द्वारा पुराने सफाई कर्मचारियों को हटाने के मामले में ओएसडी ने नगर निगम के ठेकेदार को निर्देश दिए कि वे पहले से लगे सफाई कर्मचारियों को क्यों हटाते है, सफाई कर्मचारी प्रत्येक जनता दरबार में आकर यह शिकायत करते है कि उन्हें काम से हटा दिया गया है तुरंत श्यामों और रोशनी को काम पर लगाया जाए।
बता दें कि सीएम के ओएसडी अमरेंद्र सिंह मंगलवार और शुक्रवार को खुला दरबार लगाते हैं। खास बात यह है कि दोनों दिन 200 से ज्यादा लोग शिकायतें लेकर आते हैं। ओएसडी शिकायतें सुनते हैं, अधिकारियों को फोन भी करते हैं, बावजूद इसके लोगों की समस्याओं के समाधान नहीं हो रहे हैं। शुक्रवार को भी खुला दरबार लगा, सर्दी के बावजूद 150 से ज्यादा लोग अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान ओएसडी कार्यालय इंचार्ज कुलदीप शर्मा, भाजपा नेता निरूपमा सदर, भाजपा कार्यकर्ता जयभगवान चोपड़ा, सुनील गोयल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

पुलिस के साथ मिलकर ससुराल वाले करते हैं परेशान
मुन्नारेहड़ी से आई पंचायत के दर्जनों लोगों ने ओएसडी के सामने मांग रखी कि एक लड़के के ससुराल वाले पुलिस के माध्यम से तंग कर रहे है। हमने पंचायत के माध्यम से भी फैसला करने की कोशिश की इसके बावजूद भी कोई बात नहीं बन रही है। ग्रामीणों ने कहा कि वे इज्जतदार परिवार से हैं किसी को क्या कहें, आप पुलिस को कहें कि जायज कार्रवाई करे। इस पर ओएसडी ने मामले को लेकर आए सभी लोगों से कहा कि आप चिंता ना करें पुलिस जायज काम करने के लिए है, बल्कि दोनों पक्षों की सुनकर पुलिस इंसाफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी पर मिलीभगत से जमीन नाम कराने का आरोप
जनता दरबार में कोट मोहल्ले की रोशनी देवी ने आरोप लगाया कि एक कंपनी द्वारा उनकी कुछ जमीन राजस्व विभाग के अधिकारियों से मिलकर अपने नाम करवा ली है। इस पर संज्ञान लेते हुए ओएसडी ने तुरंत करनाल के एसडीएम को फोन कर कहा कि इसकी जांच की जाए व दोषी के खिलाफ जो कार्रवाई बनती है वह करें।


मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : ओएसडी अमरेंद्र सिंह का प्रदेश के लो मेरिट जेबीटी टीचर के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को ओएसडी के जनता दरबार में पहुंचकर उनके द्वारा प्रदेश के 1259 लो मेरिट जेबीटी टीचरों की मुख्यमंत्री के सामने पैरवी करने व उन्हें तदार्थ पॉलिसी के तहत शामिल करने की सिफारिश करने पर उनका आभार प्रकट किया। इसके लिए ओएसडी ने लो मेरिट जेबीटी टीचरों को कहा कि मुख्यमंत्री की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। बता दें अब सरकार द्वारा कोर्ट के फैसले तक प्रदेश के 1259 लो मेरिट जेबीटी टीचरों को शिक्षा विभाग की तदार्थ पॉलिसी में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed