{"_id":"5a41426b4f1c1b0b788b4e04","slug":"31514226283-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यापारी के बेटे का अपहरण, लूटकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर व्यापारी के बेटे का अपहरण, लूटकर फेंका
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीला पदार्थ सुंघा व्यापारी के बेटे का अपहरण, मारपीट और मोबाइल छीनकर फेंका
अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा (करनाल)।
मुख्य बाजार स्थित एक प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी के बेटे एवं पार्षद के भाई को नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करने का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने व्यापारी के बेटे प्रवीण के साथ मारपीट की और लूटपाट करने के बाद क्राउन सिटी में फेंक कर फरार हो गए। होश में आने पर प्रवीण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी मुताबिक रविवार देर रात मेन बाजार स्थित प्रसिद्ध कपड़ा व्यापारी वीरभान के बेटे एवं वार्ड नं. 15 से पार्षद पंकज गुलाटी का भाई प्रवीण गुलाटी सैर करने के लिए घर से निकला था। परिजनों के अनुसार, जैसे ही वह दिल्ली चुंगी पर पहुंचा तो एक ऑटो चालक ने उसे रोका और पता पूछने लगा। जैसे ही प्रवीण ने उनसे बातचीत शुरू की तो पहले से ही थ्री व्हीलर में बैठे दो अन्य व्यक्तियों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे ऑटो में खींच लिया।
इसके बाद चालक ने जीटी रोड पर पानीपत की तरफ ऑटो दौड़ा दिया और ऑटो सवार लोगों ने प्रवीण के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपहरणकर्ताओं ने प्रवीण का मोबाइल भी छीन लिया और उसे क्राउन सिटी के पास चलते ऑटो से बाहर फेंक कर फरार हो गए। जब प्रवीण को कुछ देर बाद होश आया तो एक बाइक चालक की सहायता से घर पहुंचा और पूरी घटना परिजनों को बताई।
विज्ञापन
पार्षद पंकज गुलाटी ने बताया कि उसका भाई प्रवीण देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। जब उसको फोन किया गया तो वह भी बंद आ रहा था। प्रवीण की आसपास तलाश की गई, लेकिन जब प्रवीण घायल अवस्था में घर पहुंचा तो पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया। प्रवीण ने अपहरण और लूटपाट करने की घटना बताई। इसके बाद उन्होंने भाई का इलाज करवाया। परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच आरंभ कर दी है। इस बारे में जांच अधिकारी बलवान सिंह ने बताया कि वार्ड नं. 15 निवासी प्रवीण कुमार के परिजनों ने लूटपाट व अपहरण को लेकर शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है।