फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लड़कियों की बस में नहीं चढ़ने दिए लड़के तो कर दी ड्राइवर की पिटाई

लड़कियों की बस में नहीं चढ़ने दिए लड़के तो कर दी ड्राइवर की पिटाई

Tue, 22 Aug 2017 10:43 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
लड़कियों की बस में नहीं चढ़ने दिए लड़के तो कर दी ड्राइवर की पिटाई
लड़कियों की बस में नहीं चढ़ने दिए लड़के तो कर दी ड्राइवर की पिटाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
घरौंडा। करनाल-मुनक रोड पर कुछ बाइक सवार युवकों ने लड़कियों की बस में युवकों को न चढ़ने देने को लेकर गांव गगसीना के पास हरियाणा रोडवेज के बस चालक के साथ मारपीट कर फरार हो गए। गुस्साए बस चालक ने स्टौंडी चौक पर सड़क के बीचों-बीच बस खड़ी कर करनाल-मुनक मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही मुनक पुलिस मौके पर पहुंच गई और बस चालक को समझाने का प्रयास किया। बस चालक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा रहा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का ठोस आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खुला और लोगों ने राहत की सांस ली। मंगलवार की सुबह बस चालक राजपाल महिलाओं के लिए लगाई गई स्पेशल बस में गगसीना से सवारियां भरकर करनाल की तरफ जा रहा था। जैसे ही बस गांव गगसीना से तालाब के पास पहुंची तो कुछ बाइक सवार युवकों ने बाइक बस के आगे लगा दी और बस में चढ़ने का प्रयास किया। जब बस चालक ने उन युवकों को मना किया तो युवकों ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आई। इससे बाद गुस्साए बस चालक ने स्टौंडी चौंक पर बस को सड़क के बीचो बीच खड़ी कर जाम लगा दिया। बस ड्राइवर राजपाल का कहना है कि मुनक-करनाल रोड पर लगाई गई बस का पहला राउंड छात्राओं के लिए होता है। इसमें किसी भी पुरूष को बैठने की अनुमति नही है। लेकिन कुछ युवक इस दौरान जबरदस्ती बस में चढ़ने की कोशिश करते है। जब युवकों को बस में चढने से मना किया गया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे उसको काफी चोटें आई और उसकी वर्दी फट गई, साथ की सोने की चैन व घड़ी भी गुम हो गई। एक घंटे तक रहा जाम
करनाल-मुनक मार्ग पर जाम लगने से वाहनों के पहिए थम गए और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही मुनक चौंकी प्रभारी धर्मबीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचें और लोगों बस ड्राइवर को समझाने का प्रयास किया। लेकिन बस ड्राइवर आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अडिग था। पुलिस के युवकों पर ठोस कार्रवाई के आश्वासन के बाद बस ड्राइवर ने बस को रास्ते से हटाया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गांव गगसीना में बस चालक राजपाल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की है। जिस कारण बस चालक ने गांव स्टाैंडी चौक पर बस खड़ी कर जाम लगा दिया। बस चालक की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर सिंह, चौंकी इंचार्ज, मुनक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed