{"_id":"593d8a514f1c1be7648b4594","slug":"31497205329-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनिंग इंस्पेक्टर मां का इलाज कराने चंड़ीगढ गया, चोरों ने साफ किया घर का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनिंग इंस्पेक्टर मां का इलाज कराने चंड़ीगढ गया, चोरों ने साफ किया घर का सामान
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइनिंग इंस्पेक्टर के घर चोरों ने बोला धावा
फोटो संख्या-42
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। चंड़ीगढ मां के कैंसर का इलाज कराने गए माइनिंग इंस्पेक्टर के घर पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर में रखे लाखों रुपये के कीमती समान के साथ नल की टोटियां तक खोल ले गए। घटना की जानकारी रविवार शाम परिवार के घर पहुंचे पर चली। पीड़ित परिवार ने सेक्टर-4 चौकी में मामला दर्ज करा दिया है, पुलिस जांच शुरू कर घर से चोरी हुए सामानों की लिस्ट बनाने में जुटी है। सेक्टर-4 के पार्ट-2 में रहने वाले अनिल माइनिंग में इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत हैं। अनिल ने बताया कि 7 जून से वे घर को बंद कर मां के कैंसर का इलाज कराने के लिए चंडीगढ़ गए हुए थे। इलाज के बाद परिवार रविवार शाम को घर पहुंचा। घर पहुंचते ही परिवार को आभास हुआ कि दरवाजे टूटे हुए हैं। अनिल ने बताया कि घर के अंदर सभी अलमारियों के ताले टूटे थे। उनमें रखा लाखों रुपये की ज्वैलरी और अन्य कीमती समान चोरी हो गया था।
ट्रैक्टर और ट्रक सहित मोबाइल और 3500 नकदी चोरी
करनाल। जिले में अलग अलग जगह ट्रैक्टर सहित मोबाइल फोन और 3500 रुपये और एक ट्रक चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चोरी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले मामले में श्याम लाल वासी गांव गुढ़ा ने बताया की 9 जून को खेत में काम करने के बाद वह अपना ट्रैक्टर खड़ा करके ट्यूबवेल पर ही सो गया। जब वह सुबह 3 बजे उठा तो उसे उसका ट्रैक्टर वहां नहीं मिला। पीड़ित ने बताया कि ट्रैक्टर पर लगी छतरी की जेब में उसने अपने 3500 रुपये रखे थे। आरोपी ट्रैक्टर, मोबाइल फोन और उसके पैसे लेकर फरार हो गया। पीड़ित ने गांव के ही दो युवकों पर ट्रैक्टर चोरी करने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे मामले में धर्मपाल वासी एडवोकेट कालोनी चीका वार्ड नंबर-14 जिला कैथल ने बताया कि 9 जून की राम को करीब साढ़े 8 बजे वह और ड्राइवर सुखविंद्र सिंह अपने ट्रक को लेकर इंद्री रोड स्थित मन्नत पैलेस रंबा में एक शादी में आए थे।