फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   31 students selected in agricultural scientist examination

Karnal News: कृषि वैज्ञानिक परीक्षा में 31 विद्यार्थी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
31 students selected in agricultural scientist examination
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वर्ष-2024 का कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की परीक्षा का परिणाम घोषित हो चुका है, जिसमें करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) के विद्यार्थियों ने परचम लहरा दिया है। कुल 55 पदों के लिए हुई परीक्षा में 31 पदों पर एनडीआरआई के विद्यार्थी चयनित हुए हैं।
जो कुल पदों का 56.36 प्रतिशत है। ये सभी कृषि वैज्ञानिक बन गए हैं। संस्थान के निदेशक एवं मानद् विश्वविद्यालय के कुलपति, डाॅ. धीर सिंह ने विद्यार्थियों को उनकी इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं। एनडीआरआई के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने बताया कि कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की परीक्षा में एनडीआरआई के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

कुल पद 55 थे। इनमें 31 पदों पर एनडीआरआई के 31 पदों पर एनडीआरआई के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। उन्होंने पदवार जानकारी देते हुए बताया कि पशुधन उत्पादन प्रबंधन से 07, कृषि विस्तार शिक्षा के 05, पशुपोषण के 05, कृषि अर्थशास्त्र के 04 विद्यार्थी, डेयरी प्रौद्योगिकी के 03 विद्यार्थी, पशु शरीर क्रिया विज्ञान के 02 विद्यार्थी चयनित हुए। इसके अलावा फूड टेक्नॉलोजी, पशु जैव प्रौद्योगिकी, पशु आनुवंशिकी एवं प्रजनन, डेयरी रसायन तथा एनिमल रिप्रोडक्शन और गाइनोकोलोजी से एक-एक विद्यार्थी सफल हुआ है। डॉ. धीर सिंह ने बताया कि एनडीआरआई पिछले कई सालों से शत-प्रतिशत प्लेसमेंट करवाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान ने गुणवत्ता वाले शिक्षा, प्रयोगात्मक अवसरों को उपलब्ध कराकर सकारात्मक एवं नवोन्मेष के द्वारा विद्यार्थियों की सहायता की है। संस्थान, भारतीय डेयरी सेक्टर, अनुसंधान एवं विकास संगठनों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य सरकारी संगठनों को गुणवत्ता, वाले मानव विकास उपलब्ध कराकर देश की सेवा कर रहा है। इधर, चयनित विद्यार्थियों ने भी निदेशक, वैज्ञानिकों तथा संकाय के सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed