{"_id":"68756eedc178169e000ce8fa","slug":"3090-lakhs-cheated-on-the-pretext-of-earning-big-money-karnal-news-c-18-knl1008-691688-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मोटी कमाई का झांसा देकर 30.90 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मोटी कमाई का झांसा देकर 30.90 लाख ठगे
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। स्टॉक ट्रेडिंग और पोर्टल पर रुपये लगाकर मोटी कमाई का लालच देकर साइबर ठग लोगों के रुपये हड़प रहे हैं।
जिले के दो युवकों को ठगों ने मुनाफे का लालच देकर करीब 30.90 रुपये की चपत लगाई है। दो मामलों में एक में युवक टेलीग्राम ग्रुप तो दूसरे में संगम डॉट कॉम साइट के माध्यम से ठगों के जाल में फंसा। साइबर थाना पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-6 निवासी अनमोल खुराना के करीब 27.20 लाख रुपये फंसने के बाद जब आरोपियों ने 10 लाख रुपये और हैंडलिंग चार्ज के मांगे तो उन्हें ठगी का शक हुआ। इसके बाद उन्होंने 1930 नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराई। दूसरे मामले में कर्ण विहार निवासी साहिल मित्तल छोटी रकम पर मुनाफा मिलने के बाद आरोपियों के जाल में फंसे। पोर्टल पर रुपये लगाकर मोटी कमाई के लालच में 3.69 लाख रुपये गंवाने वाले साहिल ने अपने अलावा बुआ और बहन के बैंक खाते से भी रुपये लगाए। शुरुआत में तो आरोपियों ने उन्हें अतिरिक्त भुगतान किया लेकिन ज्यादा रुपये लगाने के बाद रुपये मिलना बंद हो गया।