फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   302 players from the district gave cricket trial

Karnal News: जिले के 302 खिलाड़ियों ने दिया क्रिकेट ट्रायल

Sat, 18 May 2024 06:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
302 players from the district gave cricket trial
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से मेरठ रोड स्थित राणा ब्रदर्स अकादमी में लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसमें 302 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में खरा उतरने वाले खिलाड़ियों में से अंतर जिला प्रतियोगिता 2024-25 के लिए टीम का चयन किया जाएगा।
खिलाड़ियों यह ट्रायल 13 मई से लिए गए। इस दौरान 16, 19, 23 व पटौदी ट्रॉफी के विभिन्न आयु समूहों के ट्रायल में जिलेभर से खिलाड़ी पहुंचे। खिलाड़ियों का स्टेमिना चेक करने के लिए उनका फिटनेस परीक्षण भी लिया गया, जिसमें नौ मिनट में दो किलोमीटर दौड़ करवाई गई। इस दौरान प्रत्येक खिलाड़ी को 10 से 12 मिनट का समय दिया गया।
विज्ञापन

कोच सतीश राणा ने बताया कि जिस खिलाड़ी की इस समय के दौरान भी संतुष्टि नहीं हुई उसे बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया। सचिव अजय गुप्ता की देख रेख में आयोजित हुए ट्रायल में जिले से बाहर के चयनकर्ताओं की टीम ने खिलाड़ियों का परीक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के मुताबिक ट्रायल के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को चयनित करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि किसी भी खिलाड़ी को मायूस न होना पड़े। बेहतर खिलाड़ियों को अंतर-जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 में खेलने का मौका मिलेगा। बेहतर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed