फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 thousand rupees cheated from the youth in the bank by becoming an employee

कर्मचारी बनकर बैंक में युवक से ठगे 30 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees cheated from the youth in the bank by becoming an employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्मचारी बनकर बैंक में एक युवक से 30 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजीव कॉलोनी निवासी गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक टेलीकॉम कंपनी में कार्य करता है। 18 अगस्त को कंपनी के स्टोर संचालक ने उसे 30 हजार रुपये और एटीएम कार्ड देकर कुंजपुरा रोड स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा में रुपये जमा करवाने के लिए भेजा। वह शाम 4:45 बजे बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ पर पहुंचा। जिसके बाहर एक व्यक्ति और एक गार्ड खड़ा था। जब उसने मशीन में एटीएम कार्ड डाला तो वह बंद थी। जिसके बाद बाहर खड़े एक व्यक्ति ने उसे कहा कि वह बैंक का कर्मचारी है, वह उसके पैसे जमा करवा देगा। जिसके बाद वह उसे बैंक के अंदर कैश काउंटर पर लेकर पहुंचा और कहा कि वह जल्द फार्म भर कर कैश दे दे, वह जमा करवा देगा। जैसे ही वह कैश काउंटर से पीछे हटकर फार्म भरने लगा तो वह व्यक्ति 30 हजार रुपये लेकर वहां से गायब था। उसके बाद उसने मैनेजर के पास जाकर सारी घटना बताई। उन्होंने सीसीटीवी चेक किया तो वह व्यक्ति पैसे उठाकर बैंक से बाहर जाता हुआ दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed