{"_id":"621156906874a079c01d59bf","slug":"2ka-ke-pher-mein-phansa-hariyaana-har-maamale-mein-pichhada-bhoopendr-sinh-hudda-karnal-news-knl99510227","type":"story","status":"publish","title_hn":"2क के फेर में फंसा हरियाणा, हर मामले में पिछड़ा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2क के फेर में फंसा हरियाणा, हर मामले में पिछड़ा : भूपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा अब 2क के फेर में फंसा है। पहले प्रदेश पर कर्ज बढ़ता जा रहा था, अब एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार का विकास और जनता के मुद्दों पर ध्यान नहीं है। सात साल में हरियाणा हर मामले में पिछड़ गया है। उन्होंने शनिवार को करनाल में आंगनबाड़ी वर्कर्स के आंदोलन को समर्थन देने के बाद पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि 22 फरवरी को विधायक दल की बैठक भी है, विधानसभा में भी मैं कई मुद्दे उठाऊंगा।
प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2014 तक हरियाणा पर 70 हजार करोड़ कर्ज था। हम कई प्रोजेक्ट लाए थे। अब कर्ज बढ़कर ढाई लाख करोड़ रुपये पार कर चुका है। कर्ज बढ़ा कैसे इसका भी जवाब सरकार के पास नहीं है। आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। जो प्रदेश प्रति व्यक्ति आय और निवेश में नंबर-1 पर था। आज हर मामले में निचले पायदान पर है। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, भीमसेन मेहता उपस्थित रहे। ब्यूरो
स्कूलों में शिक्षक नहीं और अस्पतालों में डॉक्टर
पूर्व सीएम ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टर नहीं और कार्यालय में कर्मचारी नहीं है। कर्मचारी धरनों पर बैठे हैं। खजाना भी खाली है। किसान सरकार से विमुख है। खरीफ की खराब हुई फसलों का मुआवजा नहीं मिला। गिरदावरी की मांग को लेकर भी किसान सड़क पर है। एमएसपी भी नहीं मिल रहा। करनाल में भी सड़क और पार्कों की हालत खराब है।
विज्ञापन
जैसे एटीएम से पैसे निकलते हैं वैसे यहां नौकरी
सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि एक के बाद एक कई घोटाले हो चुके हैं। रजिस्ट्री घोटाले में सरकार ने कहा था कि एसआईटी बनाई थी लेकिन आज तक रिपोर्ट नहीं आई। नौकरियों में गड़बड़ी के मामले में उन्होंने कहा कि जैसे एटीएम में कार्ड लगाते ही पैसे निकलते हैं, वैसे ही इस सरकार में पैसे लगाते ही नौकरी मिल रही है।