फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.97 lakhs were cheated from eight youths in the name of sending them to New Zealand

Karnal News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर आठ युवकों से 32.97 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
2.97 lakhs were cheated from eight youths in the name of sending them to New Zealand
- फर्जी वीजा थमाया, एक महिला और पुरुष के खिलाफ केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर एक महिला व एक पुरुष ने आठ युवकों से 32.97 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित युवकों के परिजनों से विदेश भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 11 लाख रुपये में सौदा तय किया। 32.97 लाख रुपये लेने के बाद आरोपियों ने युवकों का टिकट नहीं भेजा। वहीं आरोपियों ने जो वीजा दिए थे वे फर्जी निकले। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-45, सीएचडी सिटी निवासी गोपाल शर्मा ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसका पार्टनर विक्रांत शर्मा उचाना गांव के रहने वाले हैं। आरोपी नवलीन कौर निवासी सीएचडी सिटी उसकी पड़ोसी है। नवलीन कौर ने उसे बताया कि उसका रिश्तेदार हरमन धालीवाली उर्फ हैरी निवासी जिरकपुर न्यूजीलैंड के वर्क वीजा का काम करता है। अप्रैल 2023 को नवलीन कौर ने उसे व उसके साथी की मुलाकात हरमन से करवाई। जहां पर दोनों ने उन्हें आश्वासन दिया कि वे न्यूजीलैंड का वर्क परमिट दिलवा देंगे। जिसकी एवज में प्रत्येक व्यक्ति के वर्क वीजा लगवाने के 11 लाख रुपये लगेंगे। जिसके बाद वे उनकी बातों में आ गए। उस बातचीत के बाद हरमन उनके कार्यालय में आने-जाने लगा। उसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों व निजी जानकारों के आठ युवकों के नाम, फोटो, पासपोर्ट व अन्य जरूरी दस्तावेज हरमन को दे दिए।
विज्ञापन

मार्च 2023 में ही हरमन ने उन्हें न्यूजीलैंड के जॉब ऑफर लेटर दे दिए। जिसके बाद वे मेडिकल के लिए आठ लड़कों को चंडीगढ़ ले गए। जहां उन्होंने मेडिकल करवाया। आरोपी ने मेडिकल के लिए 72 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद अंबेसी फीस को लेकर एक लाख 43 हजार 200 रुपये ले लिए। इसके बाद जून 2023 में फोन कर सूचना दी कि सभी का वीजा लग गया है। उसके बाद पीड़ित ने आरोपी से कहा कि बच्चों का वीजा वेरिफाई करवाने के लिए एंबेसी की तारीख बुक करवा दो, लेकिन उन्होंने कहा कि अभी उसकी जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नवलीन कौर उन्हें कभी वीजा फाइल का फाइनल प्रिंट कॉपी के लिए, कभी आस्ट्रेलिया की फाइल लगवाने के नाम पर 32.97 लाख रुपये ले लिए। उसके बावजूद आरोपियों ने उन्हें बच्चों की टिकट नहीं भेजी। जिसके बाद उन्हें शक हुआ तो वीजा की जांच करवाई तो पता चला कि वीजा व कंपनी के ऑफर लेटर पर कंपनी के नाम अलग-अलग हैं। जब उन्होंने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed