{"_id":"6838c70e00261cecc2092019","slug":"27000-students-took-part-in-yoga-training-karnal-news-c-18-knl1008-657748-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: योग प्रशिक्षण में 27,000 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: योग प्रशिक्षण में 27,000 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 30 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। आयुष विभाग की ओर से वीरवार को योग दिवस के प्रथम चरण में 27,000 विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को योग का अभ्यास कराकर फायदे बताए।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल ने बताया योग प्रशिक्षकों की सहायता से जिले के 123 प्राइवेट, 115 राजकीय माध्यमिक विद्यालय, 44 उच्च विद्यालय, 134 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 18 पीएम श्री विद्यालय और 11 मॉडल संस्कृति विद्यालयों को मिलाकर कुल 435 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
उन्होंने बताया कि योग दिवस का प्रथम चरण 26 से 28 मई तक था जिसमें ब्लॉक स्तर पर कुल 401 प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। वहीं द्वितीय प्रशिक्षण क्रम 29 से 31 मई तक प्रशिक्षकों की ओर से शिक्षा विभाग के सभी विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है।