फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   27 works pending for CM announcement, instructions to start soon

सीएम घोषणा के 27 कार्य लंबित, जल्द शुरू करने के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
27 works pending for CM announcement, instructions to start soon
करनाल। उपायुक्त अनीश यादव ने जिले में मुख्यमंत्री घोषणा के 62 कार्यों की समीक्षा की। जिसमें 27 कार्य लंबित हैं, इन्हें जल्द शुरू करके पूरा करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा करते हुए उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विकास चल रहे हैं उन्हें जल्द पूरा करवाएं। यह भी स्पष्ट किया कि नॉट फिजीबल कार्यों की रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भेजें। ताकि अन्य स्थानों पर इन विकास कार्यों को करवाया जा सके।
विज्ञापन

विकास कार्यों से जुड़े सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यदि किसी कार्य को शुरू करने में बजट से संबंधित कोई दिक्कत आती है तो वह समय रहते इसकी सूचना दें ताकि सरकार से इसके लिए फंड की मांग की जा सके। उपायुक्त ने मार्केटिंग बोर्ड से संबंधित नीलोखेड़ी अनाज मंडी के स्थानांतरण, गांव सग्गा की अनाज मंडी में सब यार्ड बनाने, मूनक बिक्री केंद्र को सब यार्ड में अपग्रेड करने, सालवन अनाज मंडी में चारदीवारी, गेट तथा प्लेटफार्म के कार्य आदि एक-एक कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग डिवीजन नंबर- एक से संबंधित नीलोखेड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म बनाने, डिवीजन नंबर दो बरसत बाईपास के निर्माण, पिचौलिया से जैनी नहर से सड़क का निर्माण, आईटीआई चौक के पास बनने वाले लोक निर्माण विभाग के नए विश्राम गृह, पंचायती राज विभाग द्वारा इंद्री खंड में 85 ग्राम पंचायतों में तालाब विकसित करने, कलामपुरा गांव में तालाब का पुनर्निर्माण, गांव के स्कूल के कमरों टाइलिंग व आंगन में इंटरलॉकिंग पैवर ब्लॉक कार्य, इसी गांव में श्मशान घाट में शेड, चहारदीवारी व इंटरलॉकिंग पैवर ब्लॉक कार्य, गांव पुंडरक में पाल समाज चौपाल व आंबेडकर भवन का निर्माण, गांव बसताड़ा में स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण कार्य, नगर पालिका तरावड़ी द्वारा पृथ्वीराज चौहान के मेमोरियल हॉल व अनुसंधान केंद्र के निर्माण, नगर निगम के अंतर्गत हकीकत नगर में स्थापित प्राथमिक स्कूल का निर्माण कार्य, खेल विभाग व पंचायती राज विभाग से संबंधित बसताड़ा गांव में खेल स्टेडियम परिसर में शूटिंग रेंज की स्थापना, कर्ण स्टेडियम में छह बैडमिंटन कोर्ट व बॉक्सिंग हॉल का निर्माण, जीएम रोडवेज तथा लोक निर्माण विभाग से संबंधित निगदू व नीलोखेड़ी में नए बस स्टैंड का निर्माण कार्य तथा करनाल एयरपोर्ट का नवीनीकरण व एयर स्ट्रिप का तीन हजार फुट से पंच हजार फुट तक विस्तार करने के कार्य की स्टेटस रिपोर्ट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed