फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26 new corona positive arrived

जिला जेल में बीएसएफ के दो और जवान कोरोना पॉजिटिव, 26 मामले आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
26 new corona positive arrived
जिला जेल में बीएसएफ के जवानों से बनी कोरोना चेन नहीं टूट रही है। शुक्रवार को 26 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें दो बीएसएफ के जवान, अशोक नगर में एक ही घर के 4 सदस्य, बैंक कॉलोनी सेक्टर 8 में तीन, कलंदरी गेट 4, सदर बाजार तीन, विकास नगर एक, शक्तिपुरम एक, गांव शेखपुरा एक, लाठर हाउस एक, तरावड़ी एक व अन्य जगहों पर कोरोना केस मिले हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 30518 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि 28897 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1057 मामले पॉजिटिव हैं। जिनमें से 10 की मौत हो चुकी है। 337 एक्टिव तथा 710 ठीक होकर घर चले गए हैं। शुक्रवार को 26 केस पाए गए इनमें 2 एंटीजेन टेस्ट से तथा 24 आरटी पीसीआर से पाए गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जरूरी कार्य के लिए ही घर से बाहर निकलें। मास्क का प्रयोग करें, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और खुद को निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोरोना के बढ़ते केसों के दृष्टिगत प्रशासन सख्त है। जो बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा 500 रुपयेे का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed