फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   26 markets will be cleaned from 10 pm to 6 am

Karnal News: रात 10 से सुबह छह बजे तक होगी 26 बाजार की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
26 markets will be cleaned from 10 pm to 6 am
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य बाजार समेत छोटी-बड़ी 26 बाजार की सफाई रोजाना रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक करवाई जाएगी। इस काम के लिए निगम करीब 130 सफाई कर्मचारियों को एजेंसी के माध्यम से लगाएगा।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बाजार में सफाई के लिए हर आधा किलोमीटर पर एक सफाई कर्मचारी मौजूद रहेगा। सभी कर्मचारी रात के समय झाड़ू लगाकर कूड़ा हटाएंगे, जिसे बाद में डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाया जाएगा। बाजार में सफाई की इस योजना पर निगम रोजाना लगभग एक लाख रुपये खर्च करेगा। यानी एक महीने में 31 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ निगम पांच साल के लिए सफाई कार्य का ठेका देने की तैयारी भी कर रहा है, जिसका अनुमान 18.55 करोड़ रुपये लगाया गया है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि रात को सफाई कराने से न केवल बाजार की सूरत सुधरेगी, बल्कि दिन के समय दुकानदारों और ग्राहकों को असुविधा नहीं होगी। शहरवासियों और व्यापारियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया है, हालांकि समय पर सफाई सुनिश्चित कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed