{"_id":"697536463c01aaa274082755","slug":"2500-students-will-perform-pt-show-and-give-cultural-presentation-karnal-news-c-18-knl1018-831886-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 2500 विद्यार्थी करेंगे पीटी शो और देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 2500 विद्यार्थी करेंगे पीटी शो और देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
Sun, 25 Jan 2026 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
इंद्री परेड़ का निरीक्षण करते एसडीएम अनिल कुमार। सूचना विभाग
करनाल। गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह नई पुलिस लाइन में आयोजित होगा। समारोह में 2500 विद्यार्थी पीटी शो और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम को लेकर रविवार को अंतिम पूर्वाभ्यास होगा। वहीं उपमंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। करनाल में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण सुबह 9:58 बजे ध्वज फहराएंगे और परेड़ की सलामी लेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त योगेश मेहता ने बताया कि समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि स्थानीय शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समारोह का मुख्य आकर्षण अलग-अलग थीम तथा विकासात्मक प्रगति पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन होगा। ब्यूरो
घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद फहराएंगे ध्वज
घराैंडा। अनाज मंडी में शनिवार को गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। बच्चों ने मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अनाज मंडी में उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक जगमोहन आनंद शिरकत कर झंडा फहराएंगे।
मास पीटी और डंबल का किया प्रदर्शन
इंद्री। अनाज मंडी में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फाइनल रिहर्सल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में एसडीएम अनिल कुमार ने ध्वज फहराकर परेड़ की सलामी ली। इस दौरान पुलिस व एनसीसी एनएसएस के लड़के व लड़कियों की टुकड़ियों ने मार्च पास्ट प्रस्तुत की। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मास पीटी, डंबल एवं लेजियम और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। गणतंत्र समारोह में मुख्य अतिथि विधायक रामकुमार कश्यप शिरकत करेंगे। संवाद
विज्ञापन
खंड विधायक योगेंद्र करेंगे परेड का निरीक्षण और ध्वजारोहण
असंध। नई अनाज मंडी में शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह के लिए फुल ड्रैस रिहर्सल संपन्न हुई। समारोह के सफल आयोजन को लेकर नायब तहसीलदार राधेश्याम ने अधिकारियों की टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने स्कूली बच्चों के पेश किए पीटी शो व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। समारोह में खंड विधायक योगेंद्र राणा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह के दौरान मार्च पास्ट में 11 स्कूलों की टीमें शामिल होंगी। साथ ही सांस्कृतिक और विकासात्मक उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए झांकियां निकाली जाएगी।